Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानव तस्करी को ले जाए जा रहे 6 नाबालिग बरामद:आगरा आरपीएफ ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, गुजराज भेजे जा रहे थे बच्चे

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “आहट” के दौरान ट्रेन में ले जाए जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आगरा किला पोस्ट की आरपीएफ टीम ने 27 मार्च 2026 को टूंडला-आगरा किला सेक्शन पर गाड़ी संख्या 15269 (साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस) में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सामान्य कोच में छह नाबालिग बच्चे दो अलग-अलग समूहों में संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें मजदूरी के बहाने गुजरात ले जाया जा रहा था और इसके बदले 500 से 700 रुपये, टिकट और खाने-पीने का खर्च देने का लालच दिया गया था। बच्चों के बताए अनुसार उसी कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों चूमन कुमार और कमलेश्वर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बच्चों को पैसे का लालच देकर गुजरात ले जाकर मजदूरी कराने की बात स्वीकार की। ट्रेन के आगरा किला स्टेशन पहुंचने पर शाम करीब 5:15 बजे दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, आगरा के सुपुर्द कर दिया। जहां उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 0001/2026 के तहत धारा 143(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद किए गए सभी छह नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रखते हुए चाइल्ड लाइन, आगरा की निगरानी में सौंपा गया है। उन्हें आगे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई को आरपीएफ आगरा किला के एएसआई जे.पी. यादव, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार गौतम और बीबीए/यूपी के सहायक परियोजना अधिकारी ललित यादव ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में गोमती पुनर्जीवन पदयात्रा शुरू:वन मंत्री अरुण सक्सेना ने माधोटांडा में किया शुभारंभ, राज्य नदी घोषित करने की मांग
    Next Article
    सपा में शामिल होने के बाद संकतबीरनगर पहुंचे रोहित पांडेय:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; कांग्रेस से लड़ चुके हैं चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment