Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा में शामिल होने के बाद संकतबीरनगर पहुंचे रोहित पांडेय:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; कांग्रेस से लड़ चुके हैं चुनाव

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडेय का आज संतकबीरनगर जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। 2014 में कांग्रेस पार्टी से रोहित पांडेय चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने सपा प्के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर लखनऊ में सपा का दामन थामा था। शनिवार को उनका काफिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि सपा के नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर 5 मार्च को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह पूर्व में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पांडेय ने अपने गृह जनपद में मिले इस स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। रोहित पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (PDA) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने अपने स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, महासचिव विनोद यादव, नित्यानंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, इंदल यादव, राम आशीष यादव, शैलेंद्र यादव, सीपी पाण्डेय, रमेश यादव और अंकिता बाबी सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानव तस्करी को ले जाए जा रहे 6 नाबालिग बरामद:आगरा आरपीएफ ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, गुजराज भेजे जा रहे थे बच्चे
    Next Article
    कुत्ते की मौत केवल योगी जी दे सकते हैं- लक्ष्मीनारायण:मेरठ पहुंचे मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अतीक अहमद पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment