Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनीष हत्याकांड के 4 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:हत्या, गैंगेस्टर की धाराओं में केस, 26 अप्रैल को पीटकर मार डाला था

    21 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र के घमहापुर में 26 अप्रैल की रात व्यापारी मनीष सिंह की पीटपीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार हुए चार अभियुक्तों ने जमानत के लिए अर्जी डाली थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत में अभियुक्त नागेंद्र राजभर, गोविन्द राजभर, आशीष राजभर और मनीष राजभर ने यह याचिका अपने वकील के माध्यम से डाली थी। जिसका शासकीय अधिवक्ता और वादी अरुण कुमार सिंह के अधिवक्ता ने विरोध किया। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के सामने वादी ने रखा पक्ष, जमानत याचिका खरिज प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने उद्यमी व भरथरा के रहने वाले चार अभियुक्त नागेंद्र राजभर, गोविन्द राजभर, आशीष राजभर और मनीष राजभर की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन ने हत्या और गैंगेस्टर के मुकदमे में बंद इन चारों अभियुक्तों पर आरोप लगाया कि इन्होने मनीष सिंह की हत्या जातिगत विद्वेष और पुरानी रंजिश की वजह से हत्या की है। जिसके बाद यह याचिका खारिज हुई। दर्ज है हत्या और गैंगेस्टर का मुकदमा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आशीष राजभर सहित 12 पर हत्या के मुकदमे के बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अपराध अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) में फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मनीष की हत्या को एक सोची समझी साजिश बताया है और गैंग बनाकर इसे अंजाम देने की बात इस प्राथमिकी में कही गई है। इनपर लगा है गैंगेस्टर 1. आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, निवासी घमहापुर,फूलपुर (गैंग लीडर) 2. मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, उम्र लगभग 24 वर्ष 3. दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, उम्र लगभग 23 वर्ष 4. मनोज प्रजापति पुत्र मोतीलाल प्रजापति, उम्र लगभग 30 वर्ष 5. हरिश्चंद्र राजभर पुत्र स्व. सूरत राजभर, उम्र लगभग 58 वर्ष 6. योगेंद्र प्रजापति पुत्र लालचंद प्रजापति, उम्र लगभग 27 वर्ष 7. गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, उम्र लगभग 34 वर्ष 8. नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर, उम्र लगभग 39 वर्ष 9. बृजेश प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति, उम्र लगभग 30 वर्ष 10. राजेश प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति, उम्र लगभग 33 वर्ष 11. अभिषेक उर्फ बुद्धू पुत्र स्व. फूलचंद प्रजापति, 40 वर्ष 12. पवन राजभर पुत्र बिंदे राजभर, उम्र लगभग 25 वर्ष अब जानिए क्या हुआ था 26 अप्रैल की रात... ग्रामीणों के अनुसार, रविवार 26 अप्रैल देर रात करीब 12 बजे मनीष अपनी फैक्ट्री से गांव कार से लौट रहे थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री है। गांव के रास्ते में वह अभी घमहापुर में घुसे थे कि कार के सामने अचानक से बिंदु प्रजापति नाम की महिला आ गई। वह ब्रेक लगाते लेकिन महिला को ठोकर लग गई। मनीष ने कार रोकी और महिला के पास गए। अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए गांव के लोगों को पुकारने लगे। लोग जुटे तो अस्पताल ले जाने में मदद करने की बजाय मनीष से ही उलझ गए। कारोबारी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने और पूरा खर्च उठाने की बात कही लेकिन लोग माने नहीं। मृतक के चाचा अरुण सिंह के अनुसार, उनके भतीजे को 10-12 की संख्या में लोगों ने घेर लिया। ईंट से पहले उसकी कार को तोड़ दिया। इसके बाद उसे मारने पीटने लगे। मनीष छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन लोग नहीं माने। वे लोग ईंट से उसे मारते रहे। कारोबारी सड़क पर तड़पते रहे और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराबियों को रोक पाने में नाकाम चौकी इंचार्ज को हटाया:जारी लिस्ट में सदर थाने के कई पुलिसकर्मियों के नाम, एसओ लालकुर्ती को राहत
    Next Article
    सौरभ हत्याकांड, जून अंत तक सुनवाई पूरी होने की संभावना:अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के जरिए न्यायालय को दी केस की पूरी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment