Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरभ हत्याकांड, जून अंत तक सुनवाई पूरी होने की संभावना:अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के जरिए न्यायालय को दी केस की पूरी जानकारी

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के जरिए पूरे केस को एक्सप्लेन किया। अभी यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहने वाली है। फिलहाल केस में अगली तारीख बुधवार की लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक सुनवाई पूरी हो सकती है। मेरठ के ब्रह्मपुरी में 3 मार्च, 2025 को सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई। हत्या सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ की और फिर शव को छिपाने की नीयत से कई टुकड़ों में बाटकर एक नीले ड्रम में भरते हुए ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया। इसके बाद दोनों घूमने निकल गए। 17 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने पहले मुस्कान और फिर साहिल को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। 22 की गवाही से मुस्कान-साहिल संकट में सौरभ हत्याकांड में पिछले पांच महीने में 22 गवाहों की गवाही हो चुकी है। यह सभी गवाह मुस्कान और साहिल के खिलाफ गवाही दे चुके हैं। माना जा रहा है कि इनकी गवाही के बाद दोनों को सजा बुलना तय है। सरकारी वकील का कहना है कि उनके पास मजबूत साक्ष्य हैं, जिनसे दोनों पर खुद-ब-खुद अपराध साबित हो रहा है। मंगलवार को केस में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष 14 साक्ष्यों तक पहुंच गया है। ऐसे में अभियोजन पक्ष ने 1 से 14 तक के साक्ष्यों के जरिए कोर्ट को बताया कि क्यों साहिल-मुस्कान इस मामले में दोषी साबित हो रहे हैं। फाइनल बहस में अभी आगे भी अभियोजन अपना पक्ष रखेगा। बुधवार को भी होगी केस में सुनवाई केस में फाइनल बहस जारी है और अभियोजन पक्ष रख रहा है। बुधवार को भी अभियोजन पक्ष को मौका मिलेगा। सौरभ के निजी अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह की मानें तो अभियोजन के बाद अभी डिफेंस काउंसिल को भी अपना पक्ष रखना है। ऐसे में कुछ समय और लग सकता है। उम्मीद है कि जून के अंतिम सप्ताह तक सुनवाई पूरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनीष हत्याकांड के 4 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:हत्या, गैंगेस्टर की धाराओं में केस, 26 अप्रैल को पीटकर मार डाला था
    Next Article
    फिरोजाबाद में आंधी में दीवार गिरी, किसान की मौत:पत्नी-बेटी गंभीर घायल, रसूलपुर में भी दीवार गिरने से तीन लोग जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment