Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराबियों को रोक पाने में नाकाम चौकी इंचार्ज को हटाया:जारी लिस्ट में सदर थाने के कई पुलिसकर्मियों के नाम, एसओ लालकुर्ती को राहत

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सड़क पर खुले में शराब पीने वालों को रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी आबूलेन विनय कुमार सिंह पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हटा दिया। उनको गंगानगर थाना भेजा गया है। इस पूरे मामले में सदर के कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। हालांकि एसओ लालकुर्ती पर कार्रवाई ना होना भी चर्चा में है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दो दिन पहले रात में अचानक कैंट सर्किल का निरीक्षण किया। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे तो देखा बेगमपुल के आस पास सड़क किनारे जमकर शराब पी जा रही है। उन्होंने 11 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। लेकिन साथ ही एसओ लालकुर्ती हरेंद्र पाल सिंह जादौन और आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह से नाराजगी भी जताई। माना जा रहा था कि दोनों कार्रवाई के दायरे में भी आ सकते हैं। मंगलवार रात एसएसपी अविनाश पांडेय ने विनय कुमार सिंह पर कार्रवाई कर दी। एसओ लालकुर्ती पर नहीं हुई कार्रवाई इस पूरी कार्रवाई में एसओ लालकुर्ती हरेंद्र पाल सिंह जादौन पर कार्रवाई ना होना चर्चा में है। उनके चौकी इंचार्ज तक पर कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल, जिस जगह से शराब पीने वालों को पकड़ा गया था, वह लालकुर्ती थाना क्षेत्र का हिस्सा है। माना जा रहा था कि यहां के चौकी इंचार्ज पर तो कार्रवाई होगी ही लेकिन ना चौकी इंचार्ज और ना ही एसओ पर कोई कार्रवाई की गई। सदर थाने से कई को हटाया गया एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सदर थाने से कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। प्रभारी चौकी सदर बाजार बलबीर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा दरोगा भुवनेश्वर यादव को थाने से हटाकर सदर बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी है। दरोगा शशि को थाने से हटाकर मिशन शक्ति केंद्र का प्रभार दिया गया है। इन पर भी की कई कार्रवाई एसएसपी ने जानी थाने में तैनात दरोगा आयुषी को आशा ज्योति केंद्र का प्रभारी बनाया है। थाना हस्तिनापुर से अमित तिवारी को चौकी प्रभारी भद्रकाली हस्तिनापुर बनाया है। थाना परतापुर के मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सत्यम दीक्षित को सरूरपुर की करनावल चौकी की जिम्मेदारी दी है। दरोगा नवाब सिंह को लालकुर्ती थाने से गंगानगर, मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली प्रभारी अंजू देवी को हस्तिनापुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। डायर 112 पर दी जिम्मेदारी थाना इंचौली में तैनात दरोगा शिवशंकर सिंह को वहां से हटाकर डायर 112 भेजा गया है। उनके साथ पुलिस लाइन से दरोगा हरपाल सिंह को भी डायल 112 में तैनाती दी गई है। डायल 112 के दरोगा आदित्य शरण को यूपी 112 से सम्मन सेल भेजा गया है। दरोगा शिवनारायण सिंह को पुलिस लाइन से मोहिउद्दीनपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना सरूरपुर के एसएसआई संजय यादव को कोतवाली की बनियापाढ़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना खरखौदा से महिला दरोगा राजकुमारी को कोतवाली मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 38 करोड़ से चौड़ी होगी बंधा रोड:पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी; 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    मनीष हत्याकांड के 4 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:हत्या, गैंगेस्टर की धाराओं में केस, 26 अप्रैल को पीटकर मार डाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment