Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग में जागीर हंटर्स की जीत:9 विकेट से जीता मैच, राहुल यादव बने मैन ऑफ द मैच

    1 hour ago

    2

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में चल रही मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग (MTPL) में शनिवार को जागीर हंटर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तानगंज डायनामाइट की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। टीम की ओर से नीरज यादव ने सबसे ज्यादा 33 रन का योगदान दिया, जबकि राहुल और अनिल ने 22-22 रन बनाए। जागीर हंटर्स के गेंदबाज राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं राजू को 2 सफलताएं मिलीं। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जागीर हंटर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने महज 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दीपू ने 58 रन की दमदार पारी खेली, जबकि शिवांक ने 25 और अनूप ने 13 रन का योगदान दिया। सुल्तानगंज की ओर से सुधीर को एकमात्र विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राहुल यादव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मैच का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और दीपचंद्र ने सुनाया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नितिन मुकेश और दीपक पांडे ने संभाली। मुकाबले में रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की। इस दौरान सतीश, राहुल, सचिन, पवन, अनुरुद्ध, कुल प्रताप, नमन तिवारी, राम दीक्षित और जेपी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में प्रतिदिन हो रहे रोमांचक मुकाबले दर्शकों में खासा उत्साह भर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसा-11 मौतों के ये 4 जिम्मेदार:गैर-इरादतन हत्या का केस....लेकिन ये लापरवाही में हत्या जैसा
    Next Article
    'भारत हर संकट से निपटने में सक्षम':रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं, लखनऊ को लाइब्रेरी-म्यूजियम की सौगात दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment