Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 17 चालान:जिला टास्क फोर्स ने 17.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

    1 hour ago

    2

    0

    फतेहपुर में ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कुल 17 वाहनों का चालान कर 17 लाख 40 हजार 700 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी के बाद की गई। यह अभियान शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद शुरू हुआ। बैठक का उद्देश्य ओवरलोड वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को रोकना था। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी से जनपद में संचालित खनन क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ संवेदनशीलता के साथ प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। खनन वाले क्षेत्रों में नियमानुसार खनिज चौकियां स्थापित की जाएं और शहर के अंदर से खनिज का परिवहन न होने दिया जाए। जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी के तुरंत बाद, जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम ने शाम 7 बजे से पूरे जिले में अभियान चलाया। इस दौरान सदर तहसील की टास्क फोर्स ने 5 वाहनों का चालान कर 4,13,180 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी क्रम में, खागा तहसील की टास्क फोर्स टीम ने 11 वाहनों का चालान कर 12,50,140 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। बिन्दकी तहसील की टास्क फोर्स ने भी एक वाहन का चालान कर 77,380 रुपये का जुर्माना लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालु:2KM लंबी लगी लाइन..4 द्वार से हुआ दर्शन, लेजर शो में दिखा शिव तांडव
    Next Article
    आगरा में नष्ट कराया गया 1200 ली. मिलावटी दूध:किरावली के पास से पकड़ा टैंकर, चैकिंग में दूध से आ रही थी बदबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment