Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो से 6.5 किलो गांजा बरामद:सुल्तानपुर में हादसे ने खोला तस्करी का राज, लखनऊ के दो तस्कर गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक सड़क हादसे के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लम्भुआ थाना क्षेत्र में एक क्षतिग्रस्त एसयूवी से 6.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया शुक्रवार रात सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर एक एसयूवी 500 (UP 32 EZ 9200) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रही एक इनोवा (UP 65 DS 7004) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लम्भुआ भिजवाया। क्षतिग्रस्त एसयूवी 500 की जांच के दौरान गाड़ी के अंदर से गांजे की तेज गंध आई। सघन तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से कुल 6 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से पूछताछ करने पर वे पहले टालमटोल करते रहे। कड़ाई से पूछताछ और उनके आपराधिक इतिहास की जांच 'त्रिनेत्र व यक्ष एप' के जरिए करने पर सच्चाई सामने आई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हर्ष यादव उर्फ ईशू (22 वर्ष), निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ और अभिषेक अग्निहोत्री (20 वर्ष), निवासी न्यू पारा कॉलोनी, लखनऊ के रूप में हुई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी हर्ष यादव ने स्वीकार किया कि वे इस गाड़ी का इस्तेमाल लंबे समय से तस्करी के लिए कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्ष के खिलाफ पहले भी लखनऊ के तालकटोरा थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फर्जी अधिकारी बन होटल संचालक से मांगी रंगदारी:काली रंग की स्कॉर्पियो से आए थे, होटल में करने लगे चेकिंग; FIR दर्ज
    Next Article
    40 लाख की शराब को जमीन में किया दफन:पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment