Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत:तीन घायल, बहन की विदाई के बाद भाई भी हुआ जख्मी; चालक मौके से फरार

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में मंगलवार को किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भारत पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद वे अनियंत्रित होकर एक डीसीएम से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पहले देखिए 2 तस्वीरें… भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा मृतक की पहचान बेवर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी 55 वर्षीय आदेश उर्फ दरोगा अवस्थी पुत्र भारतराम अवस्थी के रूप में हुई। वह अपनी मोटरसाइकिल पर भानू प्रताप उर्फ फिल्मी पुत्र साहब सिंह निवासी टोडरपुर, थाना बेवर के साथ किशनी से वापस लौट रहे थे। कुसमरा में भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एक डीसीएम की चपेट में आ गईं। डीसीएम चालक वाहन सहित फरार इस हादसे में आदेश अवस्थी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अंशुल पुत्र धीरेश और संजीव उर्फ खलीफा पुत्र बादशाह निवासी गिरधरपुर भी गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सोमवार को आई थी बहन की बारात घायलों में से एक अंशुल के घर सोमवार को ही उसकी बहन की बारात आई थी। मंगलवार को बहन की विदाई के बाद वह किसी काम से कुसमरा आया था, तभी यह हादसा हो गया। शादी की खुशियों के बीच इस दुर्घटना की खबर से परिवार में मातम छा गया। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को किशनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक आदेश अवस्थी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला कारागार में तीन दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू:सिद्धार्थनगर में बंदियों की जांच और उपचार होगा
    Next Article
    फर्रुखाबाद पहुंचीं डॉ. अंकुर लाठर ने संभाला डीएम का चार्ज:बोलीं- जनता की समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment