Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद पहुंचीं डॉ. अंकुर लाठर ने संभाला डीएम का चार्ज:बोलीं- जनता की समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सोमवार शाम जिलाधिकारी का तबादला होने के बाद मंगलवार को नवागंतुक डीएम डॉ. अंकुर लाठर जिले में पहुंचीं। उन्होंने पदभार ग्रहण किया और इसके बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने बताया कि वह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को लागू करना और जनसुनवाई (आईजीआरएस) में आने वाली समस्याओं का बिना किसी विलंब के निस्तारण करना है। उनका उद्देश्य है कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को अपनी समस्या का संतोषजनक समाधान मिल सके। साथ ही, सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक ठीक से पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने जोर दिया कि जनता को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कलेक्ट्रेट या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी द्वारा निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट करने और केवल कार्यालय में बैठकर काम न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह स्वयं और उनके अधीनस्थ अधिकारी भी फील्ड में निकलें, चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें। नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और 5 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक संवेदनशील विषय हैं, जिनमें अक्सर गंभीर चोटें आती हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय रोड सेफ्टी मीटिंग होती है। समिति के माध्यम से उनका प्रयास रहेगा कि ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिन्हित कर वहां एम्बुलेंस तैनात की जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव का पूरा उपयोग कर इसमें सुधार का हर संभव प्रयास करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत:तीन घायल, बहन की विदाई के बाद भाई भी हुआ जख्मी; चालक मौके से फरार
    Next Article
    देवरिया में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:118 वाहनों के ई-चालान, 2 सीज; दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बोर्ड लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment