Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में जमीन विवाद में फायरिंग-पथराव का VIDEO:भतीजी से मारपीट के बाद युवक पर तमंचे से फायर, जमकर चले ईंट पत्थर

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग और पथराव का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सामने आया हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित सत्यभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के लहरा एमनीपुर गांव का है। सत्यभान सिंह के अनुसार, यह घटना 23 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। उनकी भतीजी शिवानी गांव के प्रधान के पास सत्यापन के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान के भाई सुनील कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर शिवानी घर लौट आई, लेकिन आरोपी सुनील कुमार उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंचा और लाठी से उसके पैर पर वार कर दिया। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है। 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:34 बजे, सत्यभान अपनी किराना दुकान से घर लौट रहे थे। तभी सुनील कुमार ने पहले से घात लगाकर छत से उन पर तमंचे से फायर कर दिया। इसी दौरान गांव के अमित ने भी एक और फायर किया। सत्यभान ने किसी तरह जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। इस फायरिंग की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद, सुनील कुमार के साथ अमर सिंह, अमित, विपिन, अवध प्रताप और जितेंद्र ने मिलकर पीड़ित के घर पर पथराव किया। उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में सत्यभान के 11 वर्षीय पोते आर्यन को गंभीर चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे दहशत में हैं और बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। उनका आरोप है कि थाना स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। सत्यभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में आयुष्मान भारत दिवस पर गोष्ठी:छात्रों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज योजना की दी जानकारी ,विशेषज्ञों ने कहा गरीब व कमजोर वर्ग को मिल रहा बड़ा सहारा
    Next Article
    हरदोई में बी-टेक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत:लखनऊ में पढ़ाई करता था, सण्डीला क्रासिंग के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment