Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में एसपी ने थाने का निरीक्षण किया:फरियादियों की समस्या हल करने के दिए निर्देश, अतिक्रमण मिलने पर जताई नाराजगी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एसपी ने सोमवार को कुरावली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, अभिलेखों की स्थिति और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शामिल थी। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित और शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए, तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। महिलाओं की समस्या सुनने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का भी अवलोकन किया गया। महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाली हर महिला की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।थाना निरीक्षण के बाद एसपी सड़कों पर उतरे और जीटी रोड, सदर बाजार तथा घिरोर रोड पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लिया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। गश्त के दौरान मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण को लेकर एसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।एसपी ने स्पष्ट किया कि नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को पहले चेतावनी देने और उसके बाद भी न मानने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंबेडकर जयंती के जुलूस पर सतर्कता बरतने की अपील की सीओ कुरावली और थाना प्रभारी को विशेष रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, एसपी ने आगामी 14 अप्रैल को निकलने वाली अंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पैदल गश्त के दौरान सीओ सच्चिदानंद सिंह, थाना प्रभारी ललित भाटी, उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, अरुण कुमार, चेतराम, रामेश्वर दयाल, महिला एसआई साक्षी तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:सजावट के लिए पेड़ की टहनी लेने गए थे, चोर समझकर पीटा, 4 पर केस दर्ज
    Next Article
    प्रतापगढ़ में चार आरोपी गिरफ्तार:अवैध बम, चोरी की बाइक बरामद; पुलिस ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment