Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:परिजनों ने कमरे में पंखे से लटका देखा शव, शराब का आदी था

    17 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जरामई गांव का निवासी था। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। परिजनों ने सुमित का शव घर के कमरे में पंखे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर दन्नाहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमित कुमार पेशे से बस चालक था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह अक्सर लोगों से अभद्र व्यवहार करता था और परिवार की शराब छोड़ने की सलाह को नजरअंदाज कर देता था। सुमित के चाचा रमेश कुमार ने बताया कि सुमित काफी लंबे समय से शराब का सेवन कर रहा था। परिवार के समझाने के बावजूद वह अपनी आदत नहीं छोड़ रहा था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि- सुमित द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना थाने को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बारात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई:हादसे में एक युवक की मौत हुई, सात लोग घायल
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment