Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के घिरोर बाईपास पर अज्ञात शव:मृतक के कमर में फंसा तमंचा, शरीर में मिलें चोट के निशान; पुलिस ने जांच शुरू की

    6 hours ago

    3

    0

    मैनपुरी के घिरोर बाईपास पर नगला भगिया के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के कमर पर फंसा एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव को देखा और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पर कुरावली क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। शव के पहचान के प्रयास जारी युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक युवक कहां का रहने वाला था और वह इस स्थान पर कैसे पहुंचा। कुरावली क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि- उन्हें सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि युवक की कमर से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा कटान से उन्नाव के घाट क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं को परेशानी:पंडा समाज कर रहा समतलीकरण, प्रशासन से मदद की मांग
    Next Article
    Bihar New CM Oath LIVE: बिहार में बीजेपी युग शुरू, थोड़ी देर में शपथ लेंगे सम्राट चौधरी, JDU से दो डिप्टी सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment