Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी डीएम का तबादला:अंजनी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी भेजे गए, इंद्रमणि त्रिपाठी नए डीएम

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी कर दिया गया है। उनके स्थान पर औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अंजनी कुमार सिंह मैनपुरी में अपनी तैनाती के दौरान विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और कई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उनकी कार्यशैली को सख्त और त्वरित निर्णय लेने वाली बताया जाता था, जिससे जिले में प्रशासनिक पकड़ मजबूत दिखाई दी। हालांकि, अपने कार्यकाल के दौरान वे एक मामले को लेकर काफी चर्चा में भी रहे। यह घटना थाना किसनी क्षेत्र के ग्राम बहरामऊ की थी, जहां की निवासी राधा देवी अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची थीं। उनका आरोप था कि मेढ़बंदी के बावजूद दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने उनकी बात सुनी, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिलाधिकारी ने मां-बेटी पर आवेश में आकर बात करने और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। स्थिति सामान्य न होने पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रशासन ने इसे सुरक्षा और सतर्कता के तौर पर उठाया गया कदम बताया था, जबकि इस घटना को लेकर सार्वजनिक स्तर पर काफी बहस और चर्चा हुई थी। अब मैनपुरी की कमान संभालने जा रहे डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले औरैया में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे और अपनी सादगी तथा जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने 1998 में पीसीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और बाद में उन्हें आईएएस में पदोन्नत किया गया। आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना उनकी कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इंद्रमणि त्रिपाठी अपनी विनम्रता और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए चर्चित हैं। सितंबर 2024 में, औरैया में एक फरियादी के साथ बैठकर पराठा खाते हुए उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे जनता में उनकी सराहना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा सदर एसडीएम अशोक गुप्ता हटाए गए:जितेंद्र गौतम नए एसडीएम बने, सहायक अभिलेख अधिकारी तरबगंज भी बनाया गया
    Next Article
    मिर्जापुर के 4 शिक्षक लखनऊ में सम्मानित:विद्यालयी शिक्षा में नवाचार और छात्रों को तैयार करने में उत्कृष्ट योगदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment