Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा सदर एसडीएम अशोक गुप्ता हटाए गए:जितेंद्र गौतम नए एसडीएम बने, सहायक अभिलेख अधिकारी तरबगंज भी बनाया गया

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। गोंडा सदर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह उप जिलाधिकारी न्यायिक तरबगंज, उप जिलाधिकारी न्यायिक मनकापुर और सहायक अभिलेख अधिकारी तरबगंज रहे जितेंद्र गौतम को गोंडा सदर तहसील का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। जितेंद्र गौतम इससे पहले गोंडा में करनैलगंज उप जिलाधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वह अतिरिक्त प्रभार में रहकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य देख रहे थे। 27 फरवरी 2025 से गोंडा सदर एसडीएम रहे अशोक कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पद से हटाकर उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील तरबगंज के साथ ही उप जिलाधिकारी न्यायिक मनकापुर और सहायक अभिलेख अधिकारी तहसील तरबगंज बनाया है। अशोक कुमार गुप्ता ने गोंडा सदर तहसील में उप जिलाधिकारी रहते हुए कई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। हाल ही में एक सप्ताह पहले खोरहंसा बाजार में सरकारी ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसा, दुकानों और मकान को तोड़कर कब्जा हटवाया गया था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नए एसडीएम जितेंद्र गौतम को निर्देश दिया है कि वे अपनी तहसील में लंबित सभी कोर्ट मामलों की समीक्षा करें और पुराने मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। अशोक कुमार गुप्ता को भी तरबगंज और मनकापुर तहसील में लंबित न्यायिक मामलों की सूची बनाकर गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोनों अधिकारियों को कार्य करने को कहा गया है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में वायर बनाने वाली कंपनी में आग:शॉट सर्किट हो सकती है वजह, तैयार मॉल जलकर राख, आग पर पाया काबू
    Next Article
    मैनपुरी डीएम का तबादला:अंजनी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी भेजे गए, इंद्रमणि त्रिपाठी नए डीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment