Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मणिकर्णिका घाट के पास बनेगी टू-व्हीलर पार्किग:48.88 करोड़ रुपए नगर निगम करेगा खर्च, सारनाथ में भी बनेगी स्लाइडिंग पार्किंग

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम स्मार्ट सिटी काशी के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी करा में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। नगर निगम अब काशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका महाश्मशान पर आने वाले शव यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाट के समीप ही टू-व्हीलर पार्किंग बनाने जा रहा है। जिससे स्थानीय सब्जी मंडी और घाट की भूड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। नगर आयुक्त की मानें तो नगर निगम इस पार्किंग को बनाकर धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचा मजबूत करने की पहल कर रहा है। 48.88 करोड़ में होगी तैयार नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया - वाराणसी धार्मिक पर्यटन का केंद्र है। ऐसे में शहर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर बुनियादी ढांचा मजबूत करने की योजना नगरनिगम ने बनाई है। इसके तहत शहर की सबसेबड़ी समस्या यानी यातायात और पार्किंग संकट को दूर करने पर विशेष जोर और ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में मणिकर्णिका महाश्मशान पर पार्किग बनाने की कवायद शुरू की गई। इसका बजट 48.88 करोड़ तय किया गया है। यह सिर्फ टू व्हीलर पार्किंग होगी। पिशाचमोचन कुंड पर होगा विकास कार्य नगर आयुक्त ने बताया - इसके अलवा धार्मिक आस्था के केंद्र पिशाचमोचन कुंड पर पितृपक्ष पर लाखों श्रद्धालु अपने पितरों के तर्पण के लिए आते हैं। हर वर्ष कोई न कोई समस्या होती है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की समस्या के समाधान के लिए और यहां जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम ने 2.34 करोड़ से यहां ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शोचालय का निर्माण करवाने जा रहा है। जिसका डीपीआर बनकर तैयार हो गया है। सारनाथ में भी बनेगी पार्किंग नगर आयुक्त के अनुसार, विदेशी पर्यटकों के मुख्य केंद्र सारनाथ में एक बड़ी हाईटेक आटोमैटिक (स्लाइडिंग/पजल) पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके बजट पर काम चल रहा है। जैसे ही बजट का आंकलन हो जाएगा। इसका डीपीआर शासन को भेजा जाएगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों का वहां सड़क पर नहीं दिखाई देगा और स्थान खूबसूरत हो जाएगा। 15 प्रमुख चौराहे और तिराहे का हो रहा सुंदरीकरण हिमांशु नागपाल ने बताया - नगर निगम 15 चौराहों और तिराहों का सुंदरीकरण भी कर रहा है। इसी क्रम में मिंट हाउस, नदेसर तिराहे पर सुंदरीकरण की शुरुआत हुई। पहले चरण में 3.10 करोड़ की लागत से कचहरी, पुलिस लाइन सुंदरपुर और भिखारीपुर चौराहे का कायाकल्प किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बदला मौसम का मिजाज:तेज आंधी और झमाझम बारिश से मिली राहत, तापमान 27 डिग्री पहुंचा
    Next Article
    अयोध्या में 8 निरीक्षकों के तबादले:अश्वनी कुमार पाण्डेय को थाना पूराकलन्दर भेजा, मनोज कुमार शर्मा को नगर कोतवाली की कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment