Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 8 निरीक्षकों के तबादले:अश्वनी कुमार पाण्डेय को थाना पूराकलन्दर भेजा, मनोज कुमार शर्मा को नगर कोतवाली की कमान

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कई थानाध्यक्षों और निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कोतवाली नगर में किया गया है। यहां तैनात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय को स्थानांतरित कर थाना पूराकलन्दर भेजा गया है। उनकी जगह पूराकलन्दर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को नगर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। महाराजगंज, इनायतनगर और तारून में भी बदलाव तबादला सूची के अनुसार महाराजगंज थाने में तैनात निरीक्षक राजेश सिंह को थाना इनायतनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं कोतवाली रौनाही में तैनात निरीक्षक लालचन्द्र सरोज को थाना तारून का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को थाना महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह को हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। बीकापुर को मिला नया प्रभारी थाना तारून के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को कोतवाली बीकापुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा थाना इनायतनगर के थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें कोतवाली रौनाही की कमान दी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा फैसला पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नए सिरे से जिम्मेदारियां तय होने से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिकर्णिका घाट के पास बनेगी टू-व्हीलर पार्किग:48.88 करोड़ रुपए नगर निगम करेगा खर्च, सारनाथ में भी बनेगी स्लाइडिंग पार्किंग
    Next Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट:मुस्लिमनगर में रातभर ट्रिप हुई सप्लाई; पीजीआई में ट्रांसफॉर्मर, निलमथा में खंभे में लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment