Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR:चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; भतीजे अभिषेक के घर CID पहुंची

    16 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उनका कहना है कि ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था। इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। इस दौरान अभिषेक के वकील भी वहां पहुंचे। एडवोकेट देबाशीष राय ने कहा कि CID ने हमें कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल हमें नहीं पता कि CID टीम यहां क्यों आई है। ममता के इस बयान पर FIR… किरेन रिजिजू ने कहा था- परेशान करने वाला बयान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 मई को ममता बनर्जी का भाषण X पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है। लोगों की सुरक्षा किसी के सहारे नहीं, कानून और व्यवस्था के भरोसे होनी चाहिए। FIR को लेकर 3 मुख्य पाइंट्स… 16 दिन पहले सिलीगुड़ी में भी FIR हुई थी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 26 मई को सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई थी। उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की थी। पूरी खबर पढ़ें… अभिषेक बनर्जी को 14 जून को फिर बुलाया पश्चिम बंगाल CID ने TMC सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को 14 जून को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले अभिषेक गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर CID के सामने पेश हुए थे। जांच एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को कोलकाता मुख्यालय में करीब साढ़े पांच घंटे चली पूछताछ के दौरान कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिले। कुछ जरूरी दस्तावेज भी अब तक जमा नहीं किए गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक को तीन सप्ताह तक किसी भी कार्रवाई से राहत दी है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। इससे पहले अभिषेक तीन समन पर पेश नहीं हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उन्होंने कई सवालों पर मुझे नहीं पता जवाब दिया। अभिषेक बोले- मैं जांच से कभी नहीं भागा अभिषेक ने कहा कि ED हो, CBI हो या CID, जब-जब बुलाया गया मैं जांच में शामिल हुआ हूं। गुरुवार को भी CID के सामने साढ़े पांच घंटे बैठकर सवालों के जवाब दिए हैं। अगर मैं घर पर नहीं था तो नोटिस घर में मौजूद किसी व्यक्ति को दिया जा सकता था। अगली बार आने से पहले मुझे फोन कर दें। कल्याण बनर्जी पर बोले- उन्होंने मुझे राजनीति में आगे बढ़ते देखा, डांटने का पूरा हक है ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक के बाद अभिषेक ने कहा कि कल्याण बनर्जी ने मुझे बड़ा होते देखा है। उन्होंने मुझे राजनीति में आगे बढ़ाया है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह मेरे बारे में कुछ कड़े शब्द भी कहते हैं, तो उसमें विवाद बनाने की कोई जरूरत नहीं है। एक दिन पहले कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को अहंकारी कहा था। उन्होंने कहा था कि अभिषेक सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं करते और उनकी वजह से पार्टी संकट में है। कल्याण ने ममता बनर्जी से यहां तक कह दिया था कि उन्हें अभिषेक और पुराने नेताओं में से किसी एक को चुनना होगा। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ममता के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR, 2025 में ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब चुनाव के लिए AAP का सीएम फेस घोषित:केजरीवाल बोले- भगवंत मान को दोबारा CM बनाना, मुझे पता चला नवंबर में इलेक्शन होंगे
    Next Article
    अहमदाबाद प्लेन हादसा के एक साल, जांच पूरी नहीं:जांच एजेंसी बोली- अहम सुराग मिले; श्रद्धांजलि सभा में मारे गए लोगों की फोटो देख रो पड़े परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment