Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मम्मी को पापा ने मारा है, उन्हें कड़ी सजा मिले':बरेली में फौजी ने फोन कर बच्चों को स्कूल भेजा, घर में पत्नी का गला घोंटा

    8 hours ago

    2

    0

    'मम्मी को पापा ने मारा है। पापा कई दिनों से बरेली में ही छिपकर रह रहे थे, लेकिन हमसे झूठ बोला कि वह पंजाब में ड्यूटी पर हैं। कल वह उस वक्त घर आए जब हम दोनों भाई स्कूल गए हुए थे। उन्होंने मौका पाकर मम्मी की जान ले ली।' यह सुबकते हुए शब्द उस 14 साल के मासूम दृश्य के हैं, जिसने अपनी मां को खो दिया और पिता की असलियत दुनिया के सामने ला दी। फौजी पिता की इस हैवानियत के बाद दृश्य और उसका छोटा भाई हर्ष पूरी तरह टूट चुके हैं। दरअसल, बरेली के सुभाषनगर स्थित वैष्णोधाम कॉलोनी में मंगलवार को फौजी भारत सिंह की पत्नी गीता की दिनदहाड़े घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल हुई, तो सुबह 11:17 बजे एक संदिग्ध शख्स मुंह ढककर और छाता लगाकर अंदर दाखिल होता दिखा। करीब एक घंटे बाद वही शख्स बाहर निकला। जब बड़े बेटे दृश्य ने वह फुटेज देखी, तो उसकी चीख निकल गई। वह कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पिता भारत सिंह था। पहले सीसीटीवी की 2 तस्वीर देखिए... पहले विस्तार से जानिए पूरा मामला… सुभाष नगर के वैष्णोधाम कॉलोनी के रहने वाले भारत सिंह फौज में हैं। उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। उनकी पत्नी गीता और दो बेटे 14 वर्षीय दृश्य और 12 वर्षीय हर्ष घर पर रहते हैं। मंगलवार को दोनों बच्चे रोजाना की तरह अपने स्कूल गए थे। वारदात की जानकारी तब हुई, जब पास में रहने वाली भांजी शीतल यादव दोपहर में गीता के घर पहुंची। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। वहां गीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। यह देखकर वह चीख पड़ी और तुरंत अपने भाइयों व परिजनों को सूचना दी। ‘कल स्कूल जरूर जाना’, पिता के इन शब्दों में छिपी थी प्लानिंग दैनिक भास्कर की टीम जब पीड़ित बच्चों के पास पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद मार्मिक था। गीता के बड़े बेटे दृश्य ने बताया कि पापा पिछले कई दिनों से बरेली में ही थे। उन्होंने घर पर इसकी भनक नहीं लगने दी। वारदात से एक दिन पहले पापा का फोन आया था। उन्होंने बार-बार एक ही बात दोहराई- ‘कल तुम दोनों भाई स्कूल जरूर जाना।’ दृश्य को तब नहीं पता था कि पिता जिसे शिक्षा का वास्ता दे रहे हैं, असल में वह उनकी मां की हत्या की साजिश का हिस्सा था। मासूम दृश्य अब खुद को कोस रहा है कि अगर वह स्कूल न जाता, तो शायद उसकी मां आज जिंदा होती। प्यार की जगह लात-घूसों से मिलती थी मां को प्रताड़ना 14 साल का दृश्य और 12 साल का हर्ष, दोनों आर्मी स्कूल के छात्र हैं। दृश्य 9वीं और हर्ष 7वीं क्लास में आर्मी स्कूल में पढ़ते हैं। दृश्य ने बताया कि उसके पापा कभी मम्मी से प्यार नहीं करते थे। जब भी वह घर आते, मां को लाठियों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटते थे। वह फोन पर भी कभी मम्मी से बात नहीं करते थे, सिर्फ बच्चों से संपर्क रखते थे। आज हालात यह हैं कि मां की चिता जल चुकी है और पिता जेल की सलाखों के पीछे जाने की तैयारी में है। इन मासूमों के सिर से एक ही पल में मां का आंचल और पिता का साया, दोनों छिन गए हैं। यूनिट को शादी का बहाना बनाकर छुट्टी पर आया था आरोपी ​फौजी भारत सिंह के भतीजे विनय कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति छाता लेकर घर में घुसा और करीब एक घंटे तक अंदर रहा। उनके फूफा (भारत सिंह) ने फोन पर बताया था कि वे जम्मू में हैं और वहां से निकल रहे हैं। हालांकि, जब फूफा की यूनिट के अधिकारी घर पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि भारत सिंह 17 मार्च से ही छुट्टी पर हैं। उन्होंने शादी का कार्ड दिखाकर छुट्टी ली थी। विनय ने बताया कि उनके फूफा की लोकेशन कल रात 12 बजे दादरी में और आज दोपहर 1 बजे बरेली में मिली है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज देखकर बड़े बेटे ने पहचान लिया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उसके पापा ही हैं। ​बिना जान-पहचान के दरवाजा नहीं खोलती थी मृतका ​पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अनुज कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें दोपहर लगभग 1 बजे अपनी बुआ की मौत की सूचना मिली। उनकी बुआ घर पर अकेली थीं। उनकी बहन (अनुज की बहन) पास ही रहती थी। उसने आकर डोर बेल बजाई और दरवाजा नहीं खुला, तो उसने नीचे से कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया। वहां बुआ मृत अवस्था में मिलीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति सुबह 11:17 बजे छाता लगाकर और मुंह ढककर घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। अनुज को शक है कि वह परिवार का ही कोई करीबी है, क्योंकि बिना जान-पहचान के बुआ दरवाजा नहीं खोलती। बुआ के पति के बारे में उन्होंने बताया कि कल से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। दोपहर 1 बजे फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वे यूनिट पर हैं और निकल रहे हैं। लेकिन बाद में यूनिट से पता चला कि वे वहां नहीं थे। भांजी शीतल ने देखा मौत का मंजर, चीखों से गूंज उठी कॉलोनी इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतका की भांजी शीतल यादव दोपहर में अपनी मौसी से मिलने पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वह कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुई। अंदर का नजारा देख उसकी रूह कांप गई- फर्श पर गीता का बेजान शरीर पड़ा था। शीतल की चीखें सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अनुज कुमार ने बताया कि बुआ किसी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। इसीलिए हत्यारे ने अपनी पहचान छुपाने के लिए छाते का सहारा लिया और मौका पाकर अंदर दाखिल हुआ। गीता का मायका बदायूं के दातागंज के रोहरी में है। ससुराल मूसाझाग के मल्लापुर में। इस हत्याकांड ने दो परिवारों को हमेशा का दर्द दे दिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- वैष्णोधाम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की जांच के बाद मुख्य संदेह मृतका के फौजी पति पर है। आरोपी ने पहचान छिपाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------ यह खबर भी पढ़ें… बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब व घर पर अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी भांजी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फौजी की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यकीन नहीं हो रहा मेरी बहन नहीं रही':गाजियाबाद में हरियाणवी सिंगर दिव्यांका के भाई ने कहा- गांव से निकलकर शोहरत पाई
    Next Article
    यूपी के 32 जिलों में लू चलने का अलर्ट:45°C के पार पहुंचेगा पारा, बांदा सबसे गर्म शहर रहा; 26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment