Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामा की धमकी से परेशान होटल कर्मी ने किया सुसाइड:डेढ़ साल से मामी से थे अवैध संबंध, लस्सी में मिलाया सल्फास, बहन को भेजा VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजपुर में होटल कर्मचारी ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। साथी कर्मचारियों ने मामले की जानकारी देकर आनन–फानन में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक के अपनी मामी में पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर मामा ने उसके खिलाफ काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि मामा उसे फोन कर धमका रहे थे, जिसके चलते युवक ने लस्सी में सल्फास मिलाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान उसने लस्सी में सल्फास घोलते हुए वीडियो बनाया, जो अपनी बहन को वीडियो भेजा था। 6 साल से महाराजपुर स्थित होटल में काम कर रहा था मूलरूप से लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र के पलैंधा, ईंटगांव निवासी आकाश (23) महाराजपुर स्थित पंडित होटल में 6 साल से काम कर रहा था। परिवार में भाई विकास, ऋतिक व बहन स्वीटी, पलक, ममता और रिंकी है। विकास का आरोप है कि उसके मामा भाई आकाश को अक्सर शराब पीने के लिए अपने घर बुलाते थे, इस दौरान उनकी पत्नी से भाई के अवैध संबंध हो गए, जिसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। दोनों के बीच अक्सर वीडियो कॉल और वाट्सएप पर बाते होती थी। भाई और मामी के बीच करीब डेढ़ साल से चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी मामा को हो गई, जिस पर उन्होंने भाई के खिलाफ काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। जिससे भाई तनाव में रहने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व मामा ने आकाश ने फोन कर गाली–गलौज की और गांव आने पर जान से मारने की बात कहते हुए धमकाया था। जिससे परेशान होकर शनिवार को भाई ने साथियों के सामने होटल के कमरे में लस्सी में सल्फास मिलाकर पी लिया। लस्सी में सल्फास मिलाते हुए आकाश ने वीडियो भी बनाया, जिसको उसने अपनी बहन को वाट्सएप पर शेयर किया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने मामले की जानकारी होटल संचालक शिशु को दी। संचालक ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की जानकारी पर महाराजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना में रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं मंगेतर प्रिया:बोलीं- वंस मोर, अखिलेश यादव की दोनों बेटियों के साथ देखा मैच
    Next Article
    ललितपुर में 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:तेज धूप से लोग परेशान, मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment