Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:तेज धूप से लोग परेशान, मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे बाहर

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर 1:30 बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग अपने चेहरों को कपड़े से ढककर बाहर निकलते दिखे। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई थी। दस बजे तक गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों को घरों से निकलने पर मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ा। दोपहर 12 बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर अभिभावक बच्चों के सिर को कपड़े से ढककर ले जाते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग प्याऊ स्थलों पर ठंडा पानी पीते भी नजर आए। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली प्रशासन ने तेज धूप और लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें, खाली पेट बाहर न जाएं और समय-समय पर ओआरएस घोल का सेवन करें। गौरतलब है कि रविवार दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया था। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा की धमकी से परेशान होटल कर्मी ने किया सुसाइड:डेढ़ साल से मामी से थे अवैध संबंध, लस्सी में मिलाया सल्फास, बहन को भेजा VIDEO
    Next Article
    बांसगांव सीट पर भाजपा से पहली पसंद डा. विमलेश पासवान:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सदल प्रसाद, बसपा से रामनयन आजाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment