Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालिक के बेटे को अगवा करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:झांसी में साथी भी पकड़ा गया, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में मालिक के 6 साल के बेटे का अपहरण कर 15 लाख रुपए लेकर भागे ड्राइवर और उसके साथी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनको अस्पताल में एडमिट करवाया है। 10 नवंबर 2026 को गुरसराय थाना क्षेत्र में बर्तन कारोबारी अनुराग सिंह पेट्रोल पंप पर रुका था। वह पत्नी के साथ बाॅशरूम गया तो ड्राइवर आशीष अवस्थी उसके 6 साल के बेटे का अपहरण करके भाग गया था। पुलिस ने 2 घंटे बाद बच्चे और गाड़ी को सकुशल बरामद कर लिया था। मगर आरोपी गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए लेकर भाग गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी। आज पुलिस को मुखबिर से लोकेशन मिली। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी आशीष अवस्थी और उसका साथी विशाल शर्मा गोली चलाने लगा। काउंटर अटैक में दोनों के पैर में गोली गली है। मुठभेड़ गुरसराय थाना क्षेत्र में हुई है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए गरौठा सीओ पीयूष कुमार पांडेय ने बताया- 10 नवंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के पन्नालाल गोला कुआं निवासी बर्तन कारोबारी अनुराग सिंह पुत्र विनोद कुमार अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से गुरसराए आए थे। साथ में पत्नी और 6 साल का बेटा था। गाड़ी इसाई टोला स्थित कमल सिंह कॉलोनी निवासी आशीष अवस्थी (36) चला रहा था। वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिविल लाइन स्थित श्रीराम कॉलोनी का रहने वाला है। सभी गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए गुरसराय के एरच रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रुके थे। यहां वह पत्नी के साथ बाथरूम चला गया। उसका 6 साल का बेटा सार्थक सिंह और ड्राइवर आशीष अवस्थी गाड़ी में थे। तब ड्राइवर बेटे को लेकर गाड़ी से भाग गया। दंपती लौटे तो उनको गाड़ी नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मोठ थाना क्षेत्र के कुम्हरार पुल के पास स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। उसमें बच्चा भी सकुशल बरामद हो गया था। लेकिन ड्राइवर गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए और पत्नी का मोबाइल लेकर भाग चुका था। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने 4 पुलिस टीम लगाई थी सीओ पीयूष कुमार पांडेय ने आगे बताया- घटना के बाद एसएसपी विकास कुमार ने 4 पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच में पता चला कि घटना में लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड स्थित साईं सिटी निवासी विशाल शर्मा (38) पुत्र विनोद शर्मा भी शामिल है। 12 दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक से जाने वाले हैं। इस पर गुरसराय पुलिस, एसओजी और सर्विलांश टीम ने अड़जरा से गैस गोदाम की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। जब दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनको अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनसे दो तमंच, दो जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, एक बाइक, 50,270 रुपए कैश, 4 मोबाइ, सोने की दो चेन, दो टॉपस बरामद हुए हैं। विशाल पर दर्ज हैं 24 मुकदमे आरोपी विशाल शर्मा पर यूपी में के विभिन्न थानों में 24 केस दर्ज हैं। अयोध्या में चोरी, कानपुर नगर में चाेरी, झपटमारी, आर्म्स एक्ट, लखनऊ में हत्या की कोशिश, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, रायबरेली में चोरी, हत्या की कोशिश, गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हैं। वहीं, आरोपी आशीष अवस्थी एक साल पहले कानपुर नगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप केस में जेल जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माघ मेले के लिए पुलिस का शंखनाद:संगम में पुलिस लाइन का भूमि पूजन, 54 दिन 10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
    Next Article
    चुनाव ड्यूटी से मना करने पर मेडिकल बोर्ड जांच करेगा:कर्मचारियों को देना होगा फिटनेस प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारियों की छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment