Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी का 26 जून को देवरिया दौरा:बरांव में प्रशासन तैयारियों में जुटा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

    1 day ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जून को प्रस्तावित देवरिया दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के मध्य स्थित श्रीहनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्रस्तावित है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पकड़ी-बरांव मार्ग के समीप जनसभा स्थल, हेलिपैड, मंच, पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, मीडिया गैलरी और सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों की करोड़ों रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की अंतिम स्वीकृति अभी प्रतीक्षित है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से सटे प्राथमिक विद्यालय, आसपास के भवनों तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का भी जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जनसभा, हेलिपैड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगभग 70 हजार वर्गमीटर क्षेत्र का उपयोग किया जा सकता है, जिसमें आसपास की कृषि भूमि भी शामिल होगी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मदनपुर थाना और विद्यालय परिसर में अलग-अलग बैठकें भी कीं। बैठक में एएसपी आनंद प्रकाश पांडेय, एसडीएम बरहज हरिशंकर लाल, तथा राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक:मंडल आयुक्त, डीआईजी ने शांति व्यवस्था, समय पर तैयारी के निर्देश दिए
    Next Article
    फर्जी दस्तावेजों से पुलिस भर्ती का आरोप:मेरठ में सिपाही समेत 6 नामजद, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment