Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेजों से पुलिस भर्ती का आरोप:मेरठ में सिपाही समेत 6 नामजद, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती का एक गंभीर मामला सामने आया है। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण निवासी राहुल पुत्र सतीश पर आरोप है कि उसने अपने पिता सतीश पुत्र नैन सिंह और माता सुमन की मदद से जन्मतिथि में हेरफेर कर पुलिस में नौकरी हासिल की। इस संबंध में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, किठौर पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। राहुल, उसके माता-पिता के अलावा दो जन्म प्रमाण पत्र और दो आधार कार्ड बनाने वाले अधिकारी, साथ ही दसवीं और बारहवीं में दो बार दाखिला देने वाले प्रधानाचार्य भी इस प्रकरण में शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि इस गिरोह का सरगना सतीश खुलेआम कहता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में उसकी गहरी पैठ है। वह दावा करता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी और एफआईआर से भी उसका नाम हटवा दिया जाएगा। सतीश कथित तौर पर दूसरों को भी अपने परिचितों को पुलिस में भर्ती करवाने का प्रस्ताव देता है। अवनीश कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक पेन ड्राइव भी सौंपी है। इस पेन ड्राइव में उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के चार कॉल रिकॉर्डिंग हैं। इन रिकॉर्डिंग में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह कथित तौर पर राहुल, सतीश और सुमन सहित अन्य अपराधियों को बचाने की बात कर रहे हैं और गलत काम करने वालों के उदाहरण भी दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी का 26 जून को देवरिया दौरा:बरांव में प्रशासन तैयारियों में जुटा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
    Next Article
    सीतापुर में यूकेलिप्टस बाग में मिला युवक का शव:शाम से लापता था, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, चोट के निशान नहीं मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment