Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट:सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाल व्यक्ति को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रामनगर पंचवटी इलाके से गिरफ्तार किया। युवक सौरभ पांडेय ने पंचवटी से ही एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। जिसमें वह सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। फिलहाल युवक को पुलिस आज जेल भेजेगी। इस संबंध में कई संगठनों ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से भी मिलकर शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कई सामाजिक संगठनों ने की थी शिकायत थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया - रामनगर थानाक्षेत्र के पंचवटी इलाके से एक युवक ने सीएम पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश था और कई सामाजिक संगठनों ने इस मामले में सीपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी और युवक की गिरफ्तारी की बात कही थी। मंगल सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा थाना प्रभारी ने बताया - स्थानीय निवासी मंगल सिंह ने भी थाने पर इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। ऐसे में पुलिस ने संगीन धाराओं और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी सौरभ पांडेय निवासी रामपुर वार्ड को पंचवटी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कुबूला अपना गुनाह थाना प्रभारी ने बताया - पकड़े गए आरोपी ने अपना गुनाह कुबूला है और इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उसे आज जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खड़ी कार में लगी आग:पेट्रोल पंप के सामने धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की आशंका
    Next Article
    दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार:प्रयागराज में CCTV में कैद हुई भागने की तस्वीर, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment