Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मखौड़ा में श्रीराम महायज्ञ 20 अप्रैल से:देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु होंगे शामिल, दशरथ महल की देखरेख में पूजा

    2 hours ago

    1

    0

    चक्रवर्ती राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मखभूमि मखौड़ा में 20 अप्रैल से श्रीराम महायज्ञ होने जा रहा है।इस महायज्ञ में अयोध्या सहित देश के अनेक प्रांतों के श्रद्धालु सपत्नीक आज भी पुत्र की कामना सहित अनेक कामनाओं की पूर्ति के लिए आहुतियां देते हैं। महायज्ञ का आयोजन दशरथ महल के श्रीमहंत और वि़दु गद्दी के आचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्रेताकाल में मखभूमि में त्रेताकाल में राजा दशरथ ने पुत्र की कामना से महायज्ञ किया था। 20 अप्रैल से लेकर 26 तक विशाल महायज्ञ होगा। इसमें पूरे देश के श्रद्धालु भाग लेते हैं।लगातार 21 साल से लोक कल्याण की कामना से यह महायज्ञ दशरथ महल की ओर से कराया जा है। मखभूमि का मंदिर दशरथ महल से जुड़ा है। इसका महंत होने के नाते मेरे द्वारा इस दायित्व का लगातार निर्वहन किया जा रहा है। 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संपादित होगी श्री राम महायज्ञ से पहले श्री राम जानकी मंदिर मखौड़ा में दशरथ महल पीठाधीश्वर महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज ने 6 अप्रैल को संतों के साथ स्थान का निरीक्षण कर भव्य तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर तन तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु विष्णु देवा चार्य महाराज,रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण जानकी घाट बड़ा स्थान,श्री हनुमत भवन के यश स्वामी सिया शरण जी महाराज,महंत राम शरण दास रामायणी, सिया पिया निवास के महंत कामता दास,महंत राम लखन दास नागा,महंत बगीश शरण सरयू कुंज मंदिर,ऋणमोचन घाट,महंत श्री राम कृष्ण पांडेय जी श्री राधा कृष्ण मंदिर सरयू तट,महंत राम दास महाराज बालाजी सेवा ट्रस्ट सोना देवी मार्ग,पंडित विष्णु देव पांडेय, महेंद्र दास, अजय शास्त्री, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वकील बाबा,सहित अन्य संत, महंत,भक्त शामिल हुए। श्री राम जानकी मंदिर मखौड़ा के व्यवस्थापक सूर्य नारायण दास वैदिक द्वारा सभी समागत संत महंतो भक्तों का सम्मान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीलिंग कार्रवाई केबाद बेरंग अंदाज में खुला सेंट्रल मार्केट:व्यापारियों में अभी भी असमंजस की स्थिति बरकरार, कॉर्मशियल बाजार में भी नहीं पहुंचे ग्राहक
    Next Article
    स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पर इंजीनियरों को पीटा, VIDEO:अंबेडकरनगर में ईंट उठाकर मारने को दौड़ाया, कॉलर पकड़ा, कोटेदार सहित 4 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment