Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंझनपुर सदर सीट पर भाजपा से जीतेन्द्र सोनकर पहली पसंद:बसपा से शैलेन्द्र कुमार पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी की मंझनपुर सदर विधानसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक इंद्रजीत सरोज को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 57% जनता का मत है कि इन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। सपा से उम्मीदवार के रूप में 92% लोगों ने इन्हें पसंद किया है। वहीं भाजपा से उम्मीदवार के रूप से जितेन्द्र सोनकर लोगों की पहली पसंद हैं। पार्टी के रूप में भाजपा लोगों की पहली पसंद है। सपा दूसरे नम्बर पर, बसपा और कांग्रेस तीसरे व चौथे नम्बर पर हैं।‌ पार्टीवार देखा जाय तो सपा के मौजूदा विधायक इंद्रजीत सरोज को 92% लोगों ने पसंद किया है। शिवमोहन चौधरी को 5 प्रतिशत, अरुण चौधरी को 3 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। राम करन निर्मल को किसी ने नहीं चुना है। भाजपा में जीतेन्द्र सोनकर को 54% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द कुमार सरोज उर्फ फौजी हैं, जिन्हें 21% लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ ही भाजपा से तीसरे स्थान पर पूर्व सदर विधायक लाल बहादुर हैं, जिन्हें 18% लोगों ने पसंद किया है।‌ अन्य के ऑप्शन को 7 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बसपा में 59% लोगों ने शैलेन्द्र कुमार को पसंद किया है, दूसरे नंबर पर मोती लाल हैं, जिन्हें 29 प्रतिशत और अवधेश सरोज को 12 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी से 40% लोगों अरूण विद्यार्थी को पसंद किया है। इसके अलावा 60 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह की जर्सी की डिमांड, कीमत ₹180 से ₹350:इकाना में KKR से भिड़ेगी LSG, व्हीलचेयर पर मैच देखने आया दिव्यांग फैन
    Next Article
    गोविंद-नगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद बने अजय कपूर:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार जेपी पाल, सपा से सम्राट यादव, जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment