Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर दिवस पर मथुरा नगर निगम में प्रदर्शन:सफाई मजदूर एकता मंच ने चालकों की मांगों को लेकर आवाज उठाई

    2 hours ago

    2

    0

    अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मथुरा नगर निगम परिसर में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच (सम्बद्ध एक्टू) जिला कमेटी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एक गेट मीटिंग आयोजित कर वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उठाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड उत्तमचंद सहजना ने की। इसमें शहरी आजीविका केंद्र (डूडा) के तहत कार्यरत डोर-टू-डोर, डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर चालकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। ये सभी चालक वर्तमान में नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीन प्रा. लि. के अधीन काम कर रहे हैं, जिसको लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। चालकों ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा कि सभी वाहन चालकों को डीग गेट स्थित गैराज गोदाम में नगर निगम के वाहनों पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि उनका वेतन ठेका कंपनी के बजाय सीधे नगर निगम प्रशासन के बजट से दिया जाए, ताकि किसी भी तरह की कटौती और शोषण से बचा जा सके। चालकों ने राजेश यादव के अधीन काम करने की इच्छा जताई और वृंदावन जोन के चालकों को वहीं कार्यरत रखने की बात कही। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड उत्तमचंद सहजना ने ठेका प्रथा के नाम पर मजदूरों के शोषण को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सभी चालकों को अपने अधीन लेकर सीधे भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर कामरेड बीएम मेहता, नासिर साह, प्रीतम सिंह, अजय चौधरी, दिलीप ठाकुर, हरि गोपाल, जितेंद्र सिंह, संजय चौहान सहित सैकड़ों चालक, सफाई मित्र और कर्मचारी उपस्थित थे। मंच ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन:एक महीने पुराने विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    Next Article
    ऑटो चालक के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पिया तेजाब:एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, फोटो और वीडियो डालने की दे रहा था धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment