Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में योगी बोले- माफिया की जगह मिट्‌टी में:महापुरुषों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, पाकिस्तान को तो भूखों ही मरना है

    8 hours ago

    1

    0

    माफिया की जगह सिर्फ मिट्‌टी में होगी, बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान वाले खाने को मोहताज हो रहे हैं। उसे तो भूखों ही मरना है। यह बात सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में सोमवार को कही। योगी ने कहा कि भारत में मोदीजी की नीतियों से पेट्रोलियम की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अगर सब कुछ शांति से मिल रहा, तो अशांति फैलाने का काम नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। सेना और महापुरुष सिर्फ देश के होते हैं, उनकी कोई जाति नहीं होती। योगी ने मुजफ्फरनगर जिले को बड़ा तोहफा दिया। कहा कि जल्द ही नगर निगम बनाया जाएगा। इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर करीब 1.30 बजे पुलिस लाइन में उतरा। वह कार से अहिल्याबाई चौक पहुंचे, वहां प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। यहां 951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने मंच से कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया। रोजगार मेले का उद्घाटन किया, जिसमें करीब 10 हजार युवाओं को जॉब दिया जाएगा। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। सीएम के भाषण की बड़ी बातें… 1- गल्फ कंट्री में पेट्रोलियम के दाम 4 गुना योगी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के कारण हम सब सुरक्षित हैं। 145 करोड़ का भारत सुरक्षित है। यह नए भारत की ताकत है। अमेरिका जो सुपर पावर है, वहां एक साल के अंदर पेट्रोलियम पदार्थों का दाम चार गुना बढ़ गए हैं। दुनिया के तमाम देशों में महंगाई चरम पर है। लेकिन मोदीजी के कारण भारत में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम भी नियंत्रित है। जो बाधा है, उसको स्मूथ करके लोगों तक पहुंचाने के लिए भी एक से बढ़कर एक कदम उठाए जा रहे हैं। हर दिन 1 से डेढ़ हजार करोड़ अतिरिक्त दिए जा रहे, तब यह व्यवस्था लागू हो पा रही है। जैसी सुखद अनुभूति हम कर रहे, वैसी कोई पाकिस्तान में कर पाएगा क्या? ईरान, कतर और अन्य मुस्लिम देशों में कोई कर पाएगा क्या? 2- सुरक्षा के बीच अशांति फैलाने की कोशिश जब सुरक्षा का अहसास होता है, तो कुछ लोग धैर्य खोने लगते हैं। किसी भी परिस्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए। यूपी में डबल इंजन की सरकार बेटी-व्यापारी की सुरक्षा दे रही है, रोजगार की गारंटी दे रही है। किसानों को खुशहाली दे रही है। कोरोना काल में आपने देखा होगा, हमारी सरकार ने कर्मिकों के लिए गाड़ी दी थी। सभी फ्री सुविधा दी और घरों तक पहुंचाया था। यह वही राज्य है, जहां 2017 से पहले उद्योग नहीं लगता था, तालाबंदी होती थी। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं था। मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, गाजियाबाद, मुरादाबाद सभी जगह यही स्थिति थी। 3- श्रमिकों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है। उद्यमी को सुरक्षा देगी, श्रमिकों को संरक्षण देगी। सफाईकर्मी हो या आउटसोर्सकर्मी, सभी को न्यूनतम वेतन की गारंटी होगी। इसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा। अगले कदम में हर औद्योगिक संस्थान को इसमें जोड़ा जाएगा, सिर्फ सरकारी तक सीमित नहीं होगा। धीरे-धीरे करके बीमा कंपनियों से बात हो रही है, जिससे हर श्रमिक को स्वास्थ्य की सुविधा मिल सके। 4- महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती योगी ने कहा- महापुरुषों को जाति के दायरे में मत बांधिए। देश इसीलिए गुलाम हुआ था, जब हमने जातीय दायरे में लोगों को बांधा था। महाराणा प्रताप, गुरुगोविंद सिंह, लक्ष्मीबाई, भगत सिंह देश के लिए लड़े थे। चौधरी चरण सिंह ने किसान, गांव, श्रमिक, युवाओं की बात की। उन्होंने खेत-खलिहान की बात की। जाति की बात नहीं की। सैनिक लड़ते समय जाति नहीं देखता, देश देखता है। सैनिक की कोई जाति नहीं होती है। 5- जयंत चौधरी के विजन में आगे बढ़ रहे सीएम ने कहा- अच्छा लगता है, जब नौजवान के चेहरे पर विश्वास झलकता है। अच्छा लगता है, जब हमारी माता-बेटी और बहन सुरक्षित होती है। इसी विश्वास के दम पर नए भारत के निर्माण के लिए पीएम आगे बढ़े हैं। जयंत चौधरी के नए विजन के साथ सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। 6- मुजफ्फरनगर का गुड़ कोई देख ले, तो लार टपकने लगेगी मुजफ्फनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी है। यहां के गुड़ की मिठास आगे जानी चाहिए। यहां का गुड़ कोई देख ले, तो उसके मुंह से लार टपकने लग जाएगी। किसानों ने मांग की प्राइवेट ट्यूबवेल को बिजली फ्री दीजिए। 16 लाख ट्यूबवेल को हमने फ्री बिजली दी, जिससे हमारा किसान खुशहाल हो। आप मेहनत करिए, हर श्रमिक को हम सम्मान देंगे। 7- हम जब भी बंटे, तब कटे हैं हमने निवेश के लिए सुरक्षित माहौल बनाया है। जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया। बड़े-बड़े निवेश हो रहे हैं। फिल्म सिटी बन रही है। यह भी नौजवानों के लिए एक नया अवसर है। लाखों नौजवानों को नौकरी की गारंटी मिल रही है तो हमें जाति में नहीं बंटना है, हम जब भी बंटे थे, तब-तब कटे थे। आज दंगा-फसाद, उपद्रव से मुक्त प्रदेश है। उपद्रव नहीं, उत्सव से हमारी पहचान है। 8- बेटियां वर्दी पहनकर निकलती हैं, तो शोहदे कांपते हैं अभी जब मैं नियुक्ति पत्र बांट रहा था, तो बेटियों के चेहरे पर ज्यादा चमक थी। बेटे तो अभी सोच रहे थे कि पिता की कमाई पर खाएंगे। बेटियां हमेशा अच्छा सोचती हैं। इसीलिए हमने कहा कि पुलिसभर्ती में 20 फीसदी सीटें बढ़ा दो। 2017 से पहले कुल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, आज 44 हजार हैं। ये 44 हजार बेटियां वर्दी पहनकर निकलती हैं, तो अच्छे-अच्छे शोहदों को सोचना पड़ता है। बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं। जिले का नाम बदलने की मांग की गई मंच पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीएम योगी का स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंच से मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग की। सीएम ने मंच से युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। जयंत चौधरी ने मंच से सीएम योगी का आभार जताया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने की बात दोहराई। कहा कि आज सभी को सरकारी नौकरी में बराबर अवसर मिल रहे हैं। 2014 में 150 स्टार्टअप नहीं थे, अब 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। ग्लोबल प्लेटफार्म की शुरुआत आज मुजफ्फरनगर से होने जा रही। रालोद विधायक को नहीं मिली एंट्री कार्यक्रम शुरू होने से पहले अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं दी गई। उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद जैसे ही नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि कार्यक्रम की अधिकृत सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। इसलिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, सीएम योगी के पहुंचने से पहले मुजफ्फरनगर की चंद्रा मार्केट और मीनाक्षी चौक पर सभी नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। ऊंची इमारतों पर भी कड़ा पहरा रहा। सीएम के पूरे रूट की ड्रोन से निगरानी की गई। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग पहुंचे। सीएम के साथ जयंत चौधरी, कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान के अलावा प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम भी मौजूद रहे। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा यूपी में 10 अप्रैल को जारी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ वोटरों के नाम कट गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद इन सीटों पर 16 हजार से 1.18 लाख तक वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में ये सीटें डेंजर जोन में आ गई हैं। पढ़िए खास रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बनाया प्लान? देखें लंच ब्रेक
    Next Article
    गुरुग्राम की कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश:वॉट्सएप चैट से खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; सैलरी बढ़ाने को लेकर हुआ था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment