Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल:सपा सांसद ने CM-केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में न बुलाने पर उठाए सवाल

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने अपने पिता हरेंद्र मलिक के साथ मिलकर लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपी। लाभार्थियों ने इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके ही जनपद में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं, लेकिन उन्हें स्वागत का अवसर तक नहीं दिया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मलिक ने आरोप लगाया कि विपक्षी जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से स्वस्थ लोकतंत्र कमजोर होता है। विधायक पंकज मलिक ने जानकारी दी कि जिले के छात्रों के माध्यम से लगभग 10 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें ये ट्राई साइकिलें वितरित की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरिया में तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत:जीने से उतरते वक्त पैर फिसला, रेलिंग में फंसने से गंभीर चोट आई थी
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत:फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने लगाया जाम, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment