Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत:फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने लगाया जाम, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के मटियारी सराय गांव में रविवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर की 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरीश चंद्र के पुत्र सोनू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोनू खेतों की ओर गया था, तभी वह नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सारा-कन्हैया मार्ग पर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तारों को ठीक कराने के नाम पर विद्युत विभाग के कर्मचारी पैसे की मांग करते हैं, जिससे समस्या बनी रहती है और ऐसे हादसे होते रहते हैं। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम जसराना और सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम खुलवाया और हालात को नियंत्रित किया। सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडे ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने का है। संबंधित विभाग से भी जानकारी ली जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लटकते तारों को ठीक कर दिया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल:सपा सांसद ने CM-केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में न बुलाने पर उठाए सवाल
    Next Article
    कोचिंग न जाने पर मां ने डांटा, छात्रा का सुसाइड:रेलवे टेक्नीशियन की बेटी कमरे में अचेत मिली, पास में लिक्विड की शीशी पड़ी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment