Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सड़क पर महिला से मारपीट:युवक और महिला ने पीटा, बच्चे को धमकाने को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में बच्चे को धमकाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यहां शनिवार शाम करीब 5 बजे सड़क पर एक महिला के साथ एक व्यक्ति और दूसरी महिला ने कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत नई मंडी थाने में की है। पूरे मामले का वीडियो रविवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रीराम कॉलोनी में बच्चे को धमकाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही महिला के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक व्यक्ति और एक महिला ने मिलकर पीड़िता को निशाना बनाया। दोनों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाए। घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट के दृश्य रिकॉर्ड हो गए। फुटेज में सड़क पर महिला के साथ मारपीट की घटना दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा है। मारपीट के बाद पीड़िता ने नई मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दी है। उसने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ बोले- डिग्री पहला मौका देगी, पहचान हुनर से बनेगी:कॉन्फिडेंस होगा तो चैलेंज का सामना करेंगे; पिछलग्गू मत बनिए
    Next Article
    अंतिम संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी:रामपुर में 25 घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment