Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:टाउनहॉल से शिव चौक तक उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज की भागीदारी रही

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान टाउनहॉल परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने शहर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्सर विधायक उमेश शर्मा, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोद्धानंद महाराज और आयोजक शरणदीप कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के आराध्य हैं। विधायक उमेश शर्मा ने सामाजिक समरसता पर जोर दिया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोद्धानंद महाराज ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर सनातन धर्म के उत्थान में भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस आयोजन की एक प्रमुख विशेषता सर्वसमाज की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा टाउनहॉल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे मालवीय चौक, अंसारी रोड, बकरा मार्केट, आबकारी रोड, हनुमान चौक और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पहुंची। इसके बाद यह झांसी की रानी और सदर बाजार मार्ग से गुजरते हुए पुनः टाउनहॉल पर समाप्त हुई। पांच प्रमुख बैंड और भगवान परशुराम की सजीव झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण थीं। यात्रा मार्ग पर भक्तों द्वारा भंडारे लगाए गए थे, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, संजय राठी, विजय शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति और हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे। अंत में, आयोजक शरणदीप कौशिक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल ने प्रयागराज में इस्लामी जिहाद का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने चौराहा जाम कर धर्मांतरण, गोमांस पर उठाया मुद्दा
    Next Article
    कानपुर में 2 हॉस्पिटल सील, 6 को नोटिस:अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, संचालक भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment