Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 2 हॉस्पिटल सील, 6 को नोटिस:अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, संचालक भागे

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 2 हॉस्पिटल को पूरी तरह सील कर दिया गया। वहीं, कई हॉस्पिटल संचालक ताला लगाकर मौके से भाग निकले। 6 हॉस्पिटल की ओटी सील की गई और नोटिस थमाया गया। ताला लगाकर भागने वाले हॉस्पिटल की सूचना थाने में दी गई, जिन पर अब थाना स्तर से कार्रवाई होगी। कल्याणपुर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रमित रस्तोगी ने शुक्रवार को फिर से अवैध हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इस दौरान स्टार थ्री हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला। जिसके बाद हॉस्पिटल की ओटी सील करते हुए हॉस्पिटल के मुख्य द्वार को भी सील कर दिया गया। तीन दिन में हॉस्पिटल को पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए गए। कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल भी बिना पंजीकरण के चलते मिला जिसके बाद उसे भी पूरी तरह सील कर दिया गया। और तीन दिन का समय देते हुए हॉस्पिटल को खाली करने के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल में ताला लगाकर भागे संचालक कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को आता देख कल्याणपुर के तीन हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटल छोड़कर भाग निकले। इनमें सबसे पहले बारासिरोही में बने गांधी हॉस्पिटल संचालक टीम को देखते ही मौके से ताला लगाकर भाग निकला। इसके बाद इसकी सूचना थाने में दी गई। वहीं, मान्या हॉस्पिटल भी ताला लगाकर भाग निकले। संवारिया हॉस्पिटल, भी ताला लगाकर भाग निकले जिसके बाद सभी की सूचना थाने पर देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:टाउनहॉल से शिव चौक तक उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज की भागीदारी रही
    Next Article
    SSP ने महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता का संदेश दिया:बेहतर काम करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment