Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर टाउन हॉल मैदान से शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। उनका कहना था कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समानता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्ष के रवैये के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया। इस प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने कहा कि 17 अप्रैल 2026 देश के लिए "काला दिवस" साबित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिलाओं को अधिकार देने के प्रयासों को विपक्ष ने बाधित किया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। शिव चौक पर प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ जमा रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात था। यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट वॉर से परेशान निर्यातकों को चीन से उम्मीद:180 देशों के सामने पेश होंगे उत्पाद, व्यापार बढ़ने की संभावना
    Next Article
    नाले में मिला शामियाना कर्मचारी का शव:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment