Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में मिला शामियाना कर्मचारी का शव:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास के सामने नाले में 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जिरसमी निवासी इंद्रजीत पुत्र गुमानी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी थी। इंद्रजीत शामियाना टेंट कारीगरी का काम करता था और दो दिन पहले ही काम पर जाने के लिए घर से निकला था। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही मृतक के भाई राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम टेंट मालिक का फोन आया था कि इंद्रजीत की तबीयत खराब है। रात होने के कारण परिजन मौके पर नहीं जा पाए थे। सुबह गांव के लड़कों ने काम पर जाते समय शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला
    Next Article
    गौरीफंटा बॉर्डर पर मानव तस्करी की आशंका:SSB ने नेपाली युवक-युवती को पकड़ा, दिल्ली जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment