Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिडिल ईस्ट वॉर से परेशान निर्यातकों को चीन से उम्मीद:180 देशों के सामने पेश होंगे उत्पाद, व्यापार बढ़ने की संभावना

    3 hours ago

    1

    0

    पिछले कई महीनों से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध ने कानपुर समेत देशभर के निर्यातकों की नींद उड़ा रखी है। समुद्री रास्तों में दिक्कतों और अनिश्चितता के कारण व्यापार को बड़ा झटका लगा है। लेकिन, अब निर्यातकों के लिए राहत की एक बड़ी खबर आई है। चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ‘कैंटोन फेयर’ शुरू हो रहा है, जो कानपुर के कारोबारियों के लिए घाटे से उबरने का बड़ा जरिया बन सकता है। 23 से 27 अप्रैल तक होगा फेयर चीन में आयोजित होने वाला यह कैंटोन फेयर व्यापार की दुनिया का महाकुंभ माना जाता है। फियो (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन) के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फेयर का दूसरा चरण 23 से 27 अप्रैल तक चलेगा। इसमें दुनिया के 180 देशों के कारोबारी एक साथ जुटेंगे। इस दौरान अलग-अलग देशों के निर्यातकों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) संवाद होगा, जिससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और नए ऑर्डर्स मिलने की उम्मीद है। क्या-क्या होगा खास? इस फेयर में भारत की ओर से बड़ी संख्या में निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। यहां कानपुर के लेदर उत्पादों के साथ-साथ एलईडी पैनल्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक, टेक्सटाइल और केमिकल्स जैसे कई अहम उत्पाद दुनिया के सामने शोकेस किए जाएंगे। एक छत के नीचे इतने देशों के खरीदारों की मौजूदगी भारतीय उत्पादों के लिए नई वैश्विक पहचान बनाने का एक शानदार मौका है। मिडिल ईस्ट का असर, चीन-आसियान में बढ़ी उम्मीद फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जुलाई 2025 से अब तक अमेरिका, यूरोप और गल्फ देशों के साथ व्यापार में सुस्ती रही है। युद्ध के कारण निर्यातकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि चीन और आसियान देशों के साथ व्यापार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कैंटोन फेयर निर्यातकों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की राय,मौके को भुनाने का समय इस फेयर पर दिग्गजों की भी नजर है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के वाइस चेयरमैन मुख्तारुल अमीन कहते हैं, ''चीन के साथ हमेशा कारोबार बेहतर रहा है। यहां पूरी दुनिया के कारोबारी एक साथ मिलते हैं, जिससे मार्केटिंग करना बेहद आसान हो जाता है। यहां से हमें बेहतर ऑर्डर्स की पूरी उम्मीद है।'' वहीं, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य का मानना है कि ऐसे आयोजन कारोबार विस्तार का सबसे अच्छा मौका होते हैं। निर्यातकों को इस अवसर को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने उत्पादों को सही तरीके से प्रदर्शित करना चाहिए ताकि ग्लोबल मार्केट में जगह बनाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में करंट से युवक की मौत:मक्का की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने गया था, स्विच में करंट आया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment