Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहित कुमार ने रेलवे भर्ती परीक्षा में पहला स्थान पाया:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रयागराज जोन में हासिल की सफलता

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मोहित कुमार ने रेलवे भर्ती बोर्ड की स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह सफलता उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उठाकर हासिल की है। मोहित कुमार ने शिकोहाबाद स्थित एनडी कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से तैयारी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में यह सेंटर उन छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन प्रदान करता है, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। मोहित कुमार ने अभ्युदय कोचिंग सेंटर से मिले मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाया। उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने सपने को साकार किया और परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज जोन में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता के बाद परिवार, शिक्षक और जिले के अधिकारी बेहद उत्साहित हैं। मोहित कुमार ने कहा कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यह मंच और मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो उनके लिए इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अभ्युदय योजना को दिया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से जिले के अन्य युवाओं को भी लगातार सफलता मिल रही है। इसी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर नितिन प्रताप ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है, जबकि पंकज का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। इन युवाओं की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि अभ्युदय योजना जिले के युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मोहित कुमार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को अवसर देना है, जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। मोहित कुमार की सफलता अब फिरोजाबाद के उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन गई है, जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। यह कहानी बताती है कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता, लेकिन सही मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में तापमान 47 डिग्री पहुंचने की आशंका:जिला प्रशासन ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की, जरूरी काम पर बाहर निकलने की सलाह
    Next Article
    लखनऊ में शहीद पथ पर सड़क हादसा::ट्रक में घुसा लोडर, केबिन काटकर निकला चालक; रेस्क्यू के दौरान बस ने क्रेन को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment