Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शहीद पथ पर सड़क हादसा::ट्रक में घुसा लोडर, केबिन काटकर निकला चालक; रेस्क्यू के दौरान बस ने क्रेन को मारी टक्कर

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेनेशिया हॉस्पिटल के पास करीब 2:15 बजे गिट्टी से लदा लोडर वाहन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। चालक को फंसा देख तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोडर के अगले हिस्से को काटा गया, जिसके बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल की पहचान विकास (24) पुत्र जीत बहादुर, निवासी रामनगर, थाना लालगंज (बस्ती) के रूप में हुई है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद उसके साथी रवि विश्वनाथ ने भी मदद की। घायल को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद शहीद पथ पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर गिट्टी से भरे लोडर (UP58 AT 2036) को हटवाया। भारी वजन के चलते वाहन को सीधे हटाना संभव नहीं था, इसलिए क्रेन से उठाकर सरयू अपार्टमेंट के सामने पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कराया गया। इसी दौरान एक और घटना हुई, जब लोडर हटाने के दौरान पीछे से आ रही बस ने क्रेन में टक्कर मार दी। हालांकि इस टक्कर में कोई जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण के आरोपियों की पहचान करने पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:दिसंबर-2024 में नेशनल हाईवे 58 से किया गया था अगवा, 8 लाख रूपए फिरौती वसूली
    Next Article
    सुनील पाल अपहरण कांड:आज मेरठ कोर्ट में दर्ज होंगे कॉमेडियन के बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment