Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में पेट्रोल संकट, एक पंप पर भारी भीड़:तीन पंप बंद, एकमात्र पंप पर दबाव, लोगों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज जिले में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति का संकट गहरा गया है। मंगलवार को सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में चार में से तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया, जिससे उन्हें बंद करना पड़ा। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी नगर वार्ड में स्थित एकमात्र चालू पेट्रोल पंप पर देर शाम दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। भीड़ इतनी अधिक थी कि पंप कर्मचारियों को बारी-बारी से ईंधन देना पड़ा, लेकिन वाहनों की कतारें कम नहीं हो रही थीं। चार पेट्रोल पंप संचालित सिसवा नगर में कुल चार पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से दो सेनानी नगर वार्ड में, एक विवेकानंद नगर वार्ड में और एक गांधी नगर वार्ड में स्थित है। मंगलवार शाम तक तीन पंपों पर पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वे बंद हो गए, जिससे पूरे नगर की ईंधन आपूर्ति केवल एक पंप पर निर्भर हो गई। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, इस संकट का मुख्य कारण ईंधन आपूर्ति में हो रही देरी है। एक संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऑर्डर देने के चार से पांच दिन बाद टैंकर पहुंच रहे हैं, जिससे स्टॉक खत्म हो जाता है और पंप बंद करने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इराक-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। इसका असर अब स्थानीय स्तर पर भी ईंधन आपूर्ति पर दिखने लगा है। सिसवा में उत्पन्न हुई यह स्थिति संकेत देती है कि यदि आपूर्ति व्यवस्था जल्द सामान्य नहीं हुई। ईंधन आपूर्ति को सुचारु कराने की मांग तो महराजगंज के अन्य कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ईंधन आपूर्ति को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस का 5 दिन का इमरेजेंसी स्टॉक रिजर्व:अधिकारी बोले- 6 दिनों में सिलेंडर पहुंच रहा, वसूली करने वाली एजेंसियों पर एक्शन होगा
    Next Article
    कुमार सानू के साथ AI फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा-शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment