Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस का 5 दिन का इमरेजेंसी स्टॉक रिजर्व:अधिकारी बोले- 6 दिनों में सिलेंडर पहुंच रहा, वसूली करने वाली एजेंसियों पर एक्शन होगा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत को लेकर सुबह 5 बजे से लाइनें लग जाती हैं। अगर गैस की समस्या और बढ़ती है तो शहर में कितने दिनों का स्टॉक रिजर्व में रखा गया है? गैस एजेंसियां KYC के नाम से 200 से 400 रुपए की वसूली करती हैं। फोन पर गैस सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज आ जाता है, लेकिन सिलेंडर घर क्यों नहीं पहुंचता है? इस सभी सवालों के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर ने कानपुर के जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… बातचीत पढ़ने से पहले गैस किल्लत की 3 तस्वीरें देखिए…... शहर में गैस का 5 दिनों का इमरजेंसी स्टॉक जिले में घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं की कुल संख्या 11 लाख 44 हजार 75 है। इस आंकड़े का 10 प्रतिशत 1 लाख 14 हजार 4 सौ 8 सिलेंडर सभी एजंसियों पर इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखे गए हैं। वहीं, शहर में प्रतिदिन 24 हजार से 25 हजार सिलेंडर की बुकिंग हो रही हैं। इसके सापेक्ष 20 हजार सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। यदि कानपुर में कंपनियों के द्वारा गैस की सप्लाई बंद हो जाती है, तो शहर में घरेलू सिलेंडर का स्टॉक 5 दिनों में निल हो जाएगा। सवाल - इस समय शहर में कितना इमरजेंसी स्टॉक रिजर्व रखा गया है, प्रतिदिन शहर में कितनी गैस की खपत है? जवाब- हम लोग इमरजेंसी के लिए सभी गैस एजेंसियों पर 10 प्रतिशत इमरजेंसी रिजर्व में स्टॉक है। प्रतिदिन 20 से 22 हजार सिलेंडर प्रतिदिन बुकिंग हो रहा है। केवल 1000 से 500 सिलेंडर की डिलीवरी कम हो रही है। बीच में संडे की वजह से प्लांट बंद रहता है। इस विषय में कंपनियों से बात की गई है। संभव हो तो संडे को भी प्लांट खुल जाएं, जिससे डिलीवरी होती रहे। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। सवाल- शहर में प्रतिदिन घरेलू और कॉमर्शियल कितने सिलेंडर बुक होते हैं? जवाब- हमारे पास कॉमर्शियल का कोई रिकॉर्ड नहीं है। घरेलू की बात करें तो मार्च 2025 में 22 से 23 हजार सिलेंडर प्रतिदिन डिलीवर होते थे। इस समय 20 से 22 हजार सिलेंडर प्रतिदिन डिलीवर हो रहे हैं। सवाल- फोन पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे। मैसेज क्यों आ रहे हैं? जवाब- देखिए मैसेज पहले चला जाता होगा। अभी DSC होने के 2 से 3 दिन सिलेंडर मिलने में लग जा रहे हैं। पहले 2 से 3 दिन में डिलीवरी हो जाती है, लेकिन अब 5 से 6 दिन में डिलीवरी हो रही है। लेकिन सिलेंडर मिल जा रहा है। हमारे समाने ऐसे विषय आए हैं, लेकिन हम लोग इसकी जांच करवाएंगे। ये मामले किस गैस एजेंसी के है, हम इसकी बाद मे जांच करवाएंगे। इस तरह की कोई समस्या आई है तो जांच करवाएंगे। सवाल- गैस एजेंसी वाले KYC के नाम से 200 से 400 रुपए ले रहे हैं। क्या कोई शुल्क निर्धारित किया गया है? जवाब- KYC का कोई शुल्क नहीं लगता है। यदि कोई गैस एजेंसी KYC के नाम से पैसा ले रहा है तो जांच करवा के कार्यवाही करेंगे। जांच में तथ्य सही पाए जाते है तो कार्यवाही करेंगे। सवाल- KYC न हो पाने के कारण कितने गैस कनेक्शन डिक्टिवेट हुए हैं? जवाब- कितने कनेक्शन डिक्टिवेट हुए हैं, इसका कोई आंकड़ा तो नहीं है। कुछ गैस एजेंसियों के द्वारा बताया गया है। जिनकी KYC नहीं हो पाई थी। इस समय ये भी EKYC के लिए प्रयास कर रहे है। सवाल- इस साल ईद पर कितने गैस सिलेंडर बुक हुए हैं, कितने सिलेंडर डिलीवर हुए हैं? जवाब- 21 तारीख को करीब 21 हजार सिलेंडर बुक हुए हैं, करीब 20 हजार सिलेंडर की डिलीवरी हुई है। 22 तारीख को 22 हजार सिलेंडर बुक हुए हैं, 20 हजार के आसपास डिलीवरी हुई है। सवाल- आपकी तरफ से अब तक कितनी कार्यवाही की गई है, कितनी टीमें एक्टिव हैं? जवाब- तहसील स्तर पर कुल 4 टीमें बनाई गई है, जो SDM के साथ काम करती है। शहरी क्षेत्र में कुल 11 टीमें काम कर रही है। अभी तक हम लोग 11 FIR दर्ज करवा चुके है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डालीगंज पुल के पास टाटा मैजिक में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में बुझाई
    Next Article
    महराजगंज में पेट्रोल संकट, एक पंप पर भारी भीड़:तीन पंप बंद, एकमात्र पंप पर दबाव, लोगों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment