Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानाध्यापक को बीएसए दफ्तर में पड़ा दिल का दौरा:एंबुलेंस नहीं मिली, ई-रिक्शा से लाए जिला अस्पताल, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में प्रधानाध्यापक धर्मराज (गौतम) को बीएसए कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय-1 में तैनात धर्मराज ने उत्पीड़न और जातिगत अपमान का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने अफसरों से शिकायत भी की थी। पीड़ित की पत्नी के प्रार्थना पत्र के अनुसार विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि वे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते थे और जब प्रधानाध्यापक धर्मराज उन्हें विद्यालय आने के लिए कहते थे, तो इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। पत्नी का कहना है कि पति को जातिगत टिप्पणी कर अपमानित किया जाता था और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं। बुधवार को धर्मराज अपनी शिकायत को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें फटकार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें तत्काल एंबुलेंस नहीं मिली। ई-रिक्शा व ऑटो से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिवार का कहना है कि यदि धर्मराज को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रताड़ित करने वाले लोगों और अधिकारियों की होगी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षक की पत्नी एक दिन पहले कार्यालय आई थीं और एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनके पति को विद्यालय में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिक्षक अपनी पत्नी के साथ दोबारा कार्यालय आए और जांच अधिकारी बदलने व स्थानांतरण की मांग की। इसी दौरान शिक्षक ने असहजता महसूस होने की बात कही और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के कौढ़ा में शिक्षा चौपाल आयोजित:पीएम श्री संविलियन विद्यालय में अभिभावकों को किया गया जागरूक
    Next Article
    NSS शिविर में छात्राओं ने जाना 1857 का इतिहास:स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का कराया गया शैक्षिक भ्रमण , प्राचार्या ने कहा - ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं देशभक्ति और ऐतिहासिक समझ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment