Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमार सानू के साथ AI फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद:कहा-शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है, मानहानि केस की दी धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    एक्ट्रेस कुनिका सदानंद सिंगर कुमार सानू के साथ AI जनरेटेड फोटो को लेकर भड़क गईं। एक यूजर ने फेक तस्वीर शेयर की, जिस पर कुनिका ने इसे गलत बताते हुए पोस्ट हटाने और मानहानि का केस दर्ज करने की चेतावनी दी। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने AI जनरेटेड फोटो शेयर कर कुनिका को टैग करते हुए लिखा, “कृपया मैम, #Sanuncka को भी एक रिप्लाई दे दीजिए।” इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कुनिका ने लिखा, “शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है और इनके बच्चे भी हैं। कोर्ट ने उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स भी दिए हैं। इसके लिए तुम मुश्किल में पड़ सकते हो।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्हें या मेरी पर्सनल लाइफ को फैन वॉर में घसीटना बंद करो। किसी व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करो। मैं तुम्हारे खिलाफ मानहानि की शिकायत कर रही हूं, इसे हटा दो।” गौरतलब है कि कुनिका सदानंद हाल ही में टीवी शो बिग बॉस 19 में नजर आई थीं और उन्होंने कई फिल्मों जैसे बेटा, गुमराह और खिलाड़ी में काम किया है। कुनिका और कुमार सानू रिलेशनशिप में थे सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने बताया था कि उनका सिंगर कुमार सानू के साथ छह साल तक रिश्ता रहा। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं चाहती थी कि मैं उनके साथ घर बसाऊं, लेकिन उनका घर पहले से बसा हुआ था और सब ठीक था। हो सकता है कि अगर मैं उनकी पत्नी होती, तो मैं वह सब नहीं कर पाती जो मैंने आज किया है, क्योंकि उनके मेरे काम पर काफी बंदिशें थीं। जैसे—तुम आउटडोर नहीं जाओगी, तुम दुबई शूटिंग करने नहीं जाओगी। इस तरह की कई पाबंदियां थीं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में पेट्रोल संकट, एक पंप पर भारी भीड़:तीन पंप बंद, एकमात्र पंप पर दबाव, लोगों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
    Next Article
    टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हो गया कमाल, एक खिलाड़ी से हार गई साउथ अफ्रीका की टीम

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment