Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में झोलाछाप डॉक्टर की सुई से युवती की मौत:परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

    1 hour ago

    2

    0

    महराजगंज जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने युवती के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरूतिया स्थित पासी टोला में सामने आई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मोनिका नामक 18 वर्षीय युवती की मौत हुई। मोनिका को पिछले दो दिनों से बुखार था। रविवार शाम हल्का बुखार आने पर उसे बैकुंठपुर चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने उनके मना करने के बावजूद युवती को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही मोनिका की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका अपने परिवार में तीन बहनों और एक भाई में बीच की संतान थी। उसके पिता रामसवारे वाहन चालक हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मर्चरी हाउस पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजन शव को लेकर पैदल ही मर्चरी हाउस से निकले और 'पुलिस मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए नगर तिराहे तक पहुंचे। वहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाल निर्भय सिंह, सदर सीओ और महिला थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 157 स्कूली बसों की फिटनेस-वैधता समाप्त:परिवहन विभाग ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को असुरक्षित वाहनों से न भेजें
    Next Article
    बदायूं दोहरा हत्याकांड- SIT आज सौंप सकती है लापरवाही रिपोर्ट:मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment