Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में बारात जा रहे 3 दोस्तों की मौत:100 की स्पीड में बाइक रोडवेज बस में घुसी, उछलकर 10 फीट दूर गिरी

    6 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में सोमवार शाम तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों तेज रफ्तार बाइक से अपने दोस्त की बारात जा रहे थे। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस में जा घुसे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर 10 फीट दूर गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर लाशें बिखर गईं। हादसा एक पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बस चालक को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला सिसवा थाना क्षेत्र के सिसवा-निचलौल मार्ग का है। इस बीच, मंगलवार को हादसे का CCTV सामने आया। इसमें दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार तीनों युवक लगभग 100 की स्पीड में कुशीनगर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही रोजवेड बस बाईं ओर पेट्रोल पंप मुड़ने लगती है। बाइक, बस में जा घुसती है। उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। तीनों सड़क पर गिर पड़ते हैं। मौके पर खून ही खून फैल जाता है। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- सोनबरसा के रहने वाले साहिल निषाद (18), किसन साहनी (19) और टेढ़वा का रहने वाला अमरीश साहनी (23) बचपन के दोस्त थे। किशन मुम्बई में पेंटिंग, साहिल पंजाब में सिलाई और अमरेश हैदराबाद में लोहा फैक्ट्री में काम करता था। तीनों पिछले महीने ही लंबी छुट्‌टी लेकर घर आए थे। अप्रैल के अंत में अपने अपने काम पर वापस जाने वाले थे। सोमवार को तीनों एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से कुशीनगर जा रहे थे। बाइक सिसवा नगर पालिका के डीडीयू नगर के चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने लगी। जैसे ही बस मुड़ी स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाइक कंट्रोल नहीं हुई और बस में सामने से टकरा गई। किशन के परिवार में माता-पिता, दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। साहिल के परिवार में माता-पिता, दादा-दादी, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। अमरेश के परिवार में माता-पिता के साथ एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। बस चालक हिरासत में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर लल्लन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- नोएडा में लगातार दूसरे दिन बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव:300 गिरफ्तार; सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई; राहुल बोले- ये श्रमिकों की आखिरी चीख नोएडा, यानी गौतमबुद्ध नगर में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी मंगलवार को भी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाति-समाज के नाम पर बांटने वाले विकास नहीं कर सकते:सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में सपने पूरे हो रहे, यह डबल इंजन सरकार की ताकत
    Next Article
    गोरखपुर में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, VIDEO:2 बुजुर्गों की मौत, 3 घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment