Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजा अग्रसेन स्कूल में छात्रों का सम्मान समारोह:विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, खिले चेहरे

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह किया गया । कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्ण माहौल में जश्न मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रतन संजय कटियार (IPS, IG–SSB) द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और गरिमा का खास ध्यान रखा गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल जीवंत हो उठा। रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों की प्रतिभा साफ नजर आई और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।इस मौके पर वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ पूरे साल शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी मुख्य अतिथि रतन संजय कटियार ने अपने संबोधन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक माहौल देने और सही मार्गदर्शन करने की सलाह दी। संस्कारयुक्त शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रुचिकर और आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा पर जोर दिया। वहीं सचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है।कार्यक्रम में रीता मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथि और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।समारोह का समापन भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति के सुंदर संगम को दर्शाते हुए आकर्षक फ्यूजन डांस के साथ हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पवन गोयल, महेश मित्तल और दिनेश चंद्र अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के प्रयास में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा
    Next Article
    महराजगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरू:कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक व संगठनात्मक मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment