Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरू:कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक व संगठनात्मक मार्गदर्शन

    3 hours ago

    2

    0

    महाराजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी के शिकारपुर और घुघली मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ की गई। घुघली मंडल के प्रशिक्षण सत्र में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने ‘सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपने विचार रखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि इनसे गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं शिकारपुर मंडल के सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की मूल विचारधारा और सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर आधारित एक वैचारिक आंदोलन है। पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ को पार्टी की आत्मा बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे अपने व्यवहार में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन पर निर्भर करती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में दोनों मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर अनुशासित माहौल और बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा अग्रसेन स्कूल में छात्रों का सम्मान समारोह:विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, खिले चेहरे
    Next Article
    युवती ने की आत्महत्या, भाई ने बोला- दहेज हत्या हुई:उन्नाव में युवक पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment