Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंडलेश्वर ने विधवा से 10 लाख और गहने हड़पे:गाजियाबाद में फ्लैट पर गहने उतरवाए; बेटे को सरकारी नौकरी का लेटर थमाया

    6 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के एक धर्मगुरु ने हरियाणा में अंबाला की रहने वाली विधवा से 10.5 लाख रुपए और गोल्ड ज्वेलरी हड़प ली। महिला का आरोप है कि धर्मगुरु महामंडलेश्वर योगी आनंद गिरी महाराज ने केंद्र सरकार में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने बेटे को एक फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। जॉइनिंग के लिए कई बार दिल्ली भी बुलाया। नौकरी न लगने पर धर्मगुरु और उसका सहयोगी फरार हो गए। धर्मगुरु आनंद गिरी खुद को मानवाधिकार सुरक्षा संघ का संस्थापक बताता था। इसके बाद उसने पीड़ित को हरियाणा में संघ की महिला विंग की अध्यक्ष भी बना दिया, जिससे उसका विश्वास जीत सके। जानिए…FIR के मुताबिक कैसे भरोसा जीतकर ठगी हुई ब्लड डोनेशन कैंप में आए, घर रुके अंबाला के कालाअंब निवासी सुनीता के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 में कालाअंब में एक रक्तदान शिविर लगा था। इसमें आनंद गिरी और उसका सहयोगी मनीष मिश्रा मुख्य अतिथि थे। शिविर में आने के लिए दोनों 20 दिसंबर को महिला के घर ही रुके थे। आनंद गिरी ने सुनीता से कहा था कि उसका एक शिष्य दिल्ली में बड़ी सरकारी पोस्ट पर है। बेटे को ASO बनवाने का झांसा सुनीता के मुताबिक, आनंद गिरी ने कहा कि वह उनके छोटे बेटे ऋषभ बंसल को मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रॉवांस और पेंशन्स में ASO (असिसटेंट सेक्शन ऑफिसर) के पद पर बिना परीक्षा के सीधे लगवा सकता है। इसके बदले 10 लाख रुपए लगेंगे। मैंने उसे तुरंत 50 हजार रुपए एडवांस दे दिए। इसके बाद 5 लाख रुपए उधार लेकर 29 दिसंबर 2025 को आनंद गिरी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 5 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया सुनीता ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को आनंद गिरी ने मुझे और बेटे ऋषभ को गाजियाबाद स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां उन्हें एक बंद लिफाफे में जॉइनिंग लेटर दिया, जो पढ़कर पूरी तरह से सरकारी लग रहा था। सहयोगी मनीष ने ब्लैंक फॉर्म पर साइन करवाए और कहा कि IAS अधिकारी से इसे अटेस्टेड करवाकर 19 जनवरी तक जॉइनिंग हो जाएगी। महिला के गहने उतरवा लिए सुनीता ने आगे बताया, 19 जनवरी के बाद भी जॉइनिंग नहीं हुई, आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। मार्च में आरोपियों ने मुझे दिल्ली बुलाया। इसके बाद आनंद गिरी का फोन बंद आने लगा। जब मैं गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर पहुंची, तो आनंद गिरी ने कहा कि अधिकारी 5 लाख रुपए और मांग रहे हैं। पैसे न होने पर आनंद गिरी ने सोनी की अंगूठी, चेन और कान की बालियां निकलवा ली और कहा कि कल जॉइनिंग हो जाएगी। नकली आधार कार्ड से खुली पोल, अब मिली धमकी सुनीता के अनुसार, काफी दिनों तक जब बेटे की जॉइनिंग नहीं हुई तो मैं दोबारा गाजियाबाद फ्लैट पर पहुंची, वहां पता चला कि दोनों आरोपी 16 मार्च से ही फरार हैं। वहां से आनंद गिरी का एक नकली आधार कार्ड भी मिला। महिला ने कहा, पैसे मांगने पर आनंद गिरी ने धमकी दी। उसने कहा- तुम्हारे पास गिने-चुने लोग हैं, मेरे पास लाखों लोगों का सहारा है, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। 2 पॉइंट में पढ़ें, पुलिस जांच में क्या मिला… नौकरी के नाम पर ठगी: महिला की शिकायत को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अंबाला को भेजी गई। जांच में शिकायत सही पाई गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी आनंद गिरी उर्फ आनंद पंडित और मनीष मिश्रा ने सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10.50 लाख और गहने ठगे हैं और फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। कई धाराओं में केस दर्ज: पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत थाना नारायणगढ़ में मुकदमा नंबर 155 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO बोले- महामंडलेश्वर और सहयोगी पर केस दर्ज नारायणगढ़ थाना एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महामंडलेश्वर योगी आनंद गिरी महाराज और उसके सहयोगी मनीष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आनंद गिरी और सहयोगी का मोबाइल स्विच ऑफ दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने आनंद गिरी और उसके सहयोगी से बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। एफआईआर में दर्ज एक अन्य नंबर पर भी कॉल की गई, जिसमें कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को LIC अधिकारी बताया। वॉट्सएप पर मैसेज करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का लालच.. ट्रेनिंग के नाम पर होटल बुलाकर की घिनौनी हरकत, अब कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
    Next Article
    वंदे भारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां, आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन; बोले-खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment