Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से दुष्कर्म में झोलाछाप को 10 साल की कैद:अमरोहा कोर्ट ने सुनाया फैसला, पिता को धमकी देने पर 3 साल की सजा

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा न्यायालय ने गजरौला में एक महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के मामले में झोलाछाप आशीष को दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसी मामले में धमकी देने के दोषी उसके पिता ब्रजपाल को भी तीन साल की सजा मिली है। न्यायालय ने आशीष पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला गजरौला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आशीष उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर आशीष के पिता ब्रजपाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 2 दिसंबर 2019 को आशीष ने पीड़िता की नहाते समय आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। बाद में इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला को ब्लैकमेल किया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर कई दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आशीष के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि उसके पिता ब्रजपाल पर धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित प्रथम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर ने पैरवी की। मंगलवार को न्यायालय ने साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आशीष और ब्रजपाल को दोषी करार दिया था। बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आशीष को दस साल की सजा और छह हजार रुपये का जुर्माना सुनाया, जबकि उसके पिता ब्रजपाल को तीन साल के कारावास की सजा दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी नेता के घर में बने गोदाम में आग:पीलीभीत में लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे का अनुमान
    Next Article
    महराजगंज में दो ट्रेलरों की भिड़ंत:एक ट्रक का पहिया फटा, दूसरा पलटा, चालक की मौत, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment